Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंबा में लैंडस्लाइड का कहर: दो गाड़ियां मलबे की चपेट में..लोगों ने भागकर बचाई जान 

Chamba, 21 July

चंबा ज़िले के तीसा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते भूस्खलन लगातार तबाही मचा रहा है। इसका ताजा उदाहरण आज जसोरगढ़ ज़ीरो प्वाइंट पर देखने को मिला, जहां अचानक पहाड़ से गिरी चट्टानों की वजह से दो वाहन हादसे का शिकार हो गए।

एक गाड़ी पत्थरों के साथ नीचे खाई में जा गिरी, जबकि दूसरी सड़क किनारे फंस गई। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली। ये दोनों गाड़ियां जसोरगढ़ पंचायत के ग्रामीणों की थीं।इस दौरान कांग्रेस के युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने खुद भी जान जोखिम में डालकर वाहन बचाने की कोशिश की और बाल-बाल बचे।उन्होंने चुराह विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों से अपील की है कि भारी बारिश और लगातार हो रहे भूस्खलनों को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और पूरी सावधानी बरतें।

कांग्रेस नेता यशवंत सिंह खन्ना ने की सावधानी बरतने की अपील

कांग्रेस के युवा नेता यशवंत सिंह खन्ना ने बताया कि जब पहाड़ से चट्टानें गिरीं, वो उसी समय मौके पर मौजूद थे। हादसे का शिकार हुई गाड़ियां उनके गांव के लोगों की थीं। उन्होंने कहा कि “बड़ी मुश्किल से लोग जान बचाने में सफल हुए हैं।”उन्होंने हाथ जोड़कर क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि इस मौसम में अनावश्यक यात्रा न करें, क्योंकि कहीं भी लैंडस्लाइड हो सकता है और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ऐसे में एहतियात बरतना बेहद ज़रूरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.