Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा प्रशासन में हलचल : 44 HCS ट्रांसफर, विधानसभा में रचा गया इतिहास

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने रविवार को प्रशासनिक हलकों में बड़ा बदलाव करते हुए दो IAS अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है, जबकि 44 HCS अधिकारियों का तबादला किया गया है। सबसे अहम बात यह रही कि पहली बार एक HCS अधिकारी को हरियाणा विधानसभा सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।

HCS राजीव प्रसाद को मिला विधानसभा सचिव पद

सरकार ने HCS अधिकारी राजीव प्रसाद को हरियाणा विधानसभा का नया सचिव नियुक्त किया है। यह राज्य के इतिहास में पहली बार है जब किसी HCS अधिकारी को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले मार्च 2024 में सचिव आरके नांदल के रिटायर होने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के OSD सतीश कुमार को अस्थायी रूप से सचिव नियुक्त किया गया था, लेकिन कुछ प्रशासनिक विवादों के चलते मामला उलझ गया था।

सरकार ने अगस्त में सचिव पद पर सीधी भर्ती शुरू की थी, लेकिन विधानसभा के एक अतिरिक्त सचिव ने इस पर हाईकोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद भर्ती प्रक्रिया पर स्टे लग गया। अब सरकार ने परंपरा से हटते हुए HCS अधिकारी को यह पद सौंपकर नया संदेश दिया है।

CM ऑफिस में OSD की बढ़ती फौज: नरेंद्र पाल मलिक को मिली बड़ी जिम्मेदारी

वहीं, HCS नरेंद्र पाल मलिक को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का नया OSD नियुक्त किया गया है। उन्हें आबकारी एवं कराधान विभाग में फ्लाइंग स्क्वॉयड ऑफिसर की जिम्मेदारी के साथ-साथ मुख्यमंत्री घोषणाओं की निगरानी का कार्य भी सौंपा गया है। खास बात यह है कि उनके लिए यह नया पद विशेष रूप से सृजित किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) में यह चौथे HCS अधिकारी की एंट्री है। इससे पहले विवेक कालिया, राकेश संधू और सुधांशु गौत्तम बतौर OSD कार्यरत हैं। यह कदम दर्शाता है कि सीएम सैनी अपने प्रशासनिक ढांचे में अनुभवी HCS अधिकारियों की भूमिका को मजबूत करना चाहते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.