Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विक्की मिड्डूखेड़ा फाउंडेशन 2025 में पंजाब और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 50 हज़ार पौधे लगाएगी

मोहाली, 21 जुलाई

विक्की मिड्डूखेड़ा फाउंडेशन दूरदर्शी स्टूडेंट लीडर स्वर्गीय विक्की मिड्डूखेड़ा के जन्मदिन के मौके पर, शनिवार 26 जुलाई को, उत्तर भारत में हरे-भरे वातावरण और पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान की शुरुआत करेगी। उल्लेखनीय है कि विक्की मिड्डूखेड़ा  को अकाली दल के स्टूडेंट्स पॉलिटिकल यूनिट, स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया  को पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्र राजनीति में एक प्रभावशाली ताकत बनाने का श्रेय दिया जाता है।

स्वर्गीय विक्की मिड्डूखेड़ा के बड़े भाई अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने विक्की के जन्मदिन के मौके पर  ‘गो ग्रीन 2025’ नामक पहल की घोषणा करते हुए कहा कि विक्की ने अकेले दम पर एसओआई को पीयू में एक सफल पार्टी बनाया था। वह पंजाब और पीयू की छात्र राजनीति में एक क्रांतिकारी बदलाव थे। दुर्भाग्य से, विक्की मिड्डूखेड़ा को बहुत कम उम्र में ही नियति के क्रूर हाथों ने छीन लिया।

एक प्रेस मीट को संबोधित करते हुए, फाउंडेशन के प्रेसिडेंट अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने इस महत्वाकांक्षी ग्रीन प्रोजेक्ट की पूरी योजना को भी जारी किया। उन्होंने कहा कि विक्की युवाओं के सशक्तिकरण और स्वच्छ एवं हरे-भरे पर्यावरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध थे। ‘गो ग्रीन 2025’ के माध्यम से, हम समाज की भलाई के लिए कदम उठाने की  उनकी सोच और कार्यों  को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे। मुझे विश्वास है कि यह अभियान एक ग्रीन और हेल्दी मोहाली की दिशा में एक सार्थक कदम होगा और विक्की की स्मृति को एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी, जिन्होंने हमेशा दूसरों की बेहतरी के लिए, प्रमुख तौर पर युवाओं के लिए और एक समान सोसायटी बनाने के लिए निरंतर मेहनत की।

अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने बताया कि विक्की मिड्डूखेड़ा फाउंडेशन की स्थापना उनके भाई विक्की मिड्डूखेड़ा की स्मृति में की गई है । “प्रकृति के प्रति उनके प्रेम और जुनून को देखते हुए और उनकी विरासत को बनाए रखने के लिए, हमने पिछले साल उनके जन्मदिन – 26, जुलाई, 2024 पर एक पौधरोपण अभियान शुरू किया था, जिसके तहत हमने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड और जम्मू के कई क्षेत्रों में 15 हज़ार से ज़्यादा पौधे लगाए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि इस साल ‘गो ग्रीन 2025’ प्रोजेक्ट के तहत हमारी और भी महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। अजयपाल ने आगे कहा कि पिछले साल हम पंजाब के लगभग हर ज़िले तक पहुंच गए थे, लेकिन 2025 में हम इसे और बढ़ा रहे हैं। इस साल हमारा पंजाब और अन्य सभी राज्यों में लगभग 50,000 पौधे लगाने का लक्ष्य है। हमारी योजना निकट भविष्य में 1 लाख पौधे लगाने की है।

अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने बताया कि फाउंडेशन के पास लक्षित क्षेत्रों में लगभग 20,000 समर्पित वालंटियर हैं। अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वनीकरण के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे, क्योंकि पिछले साल हमें उस क्षेत्र में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी जहां हमने पौधरोपण और वनीकरण अभियान चलाए थे।

उल्लेखनीय रूप से, फाउंडेशन एरोसिटी क्षेत्र  में जागरूकता यात्राएं आयोजित करेगा ताकि लोगों को जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए ग्रीन कवर के महत्व का एहसास कराया जा सके – जो न केवल पंजाब या भारत में, बल्कि इस समय पूरी दुनिया और पूरी मानव जाति के लिए एक बड़ी चुनौती है।

अजयपाल मिड्डूखेड़ा ने कहा कि “हम मोहाली के उन इलाकों में एक बड़ा वनरोपण अभियान चला रहे हैं जहां हरियाली और पेड़ों की ज़रूरत है। फाउंडेशन ने चपरचिड़ी में भी ज़मीन की पहचान की है जहां हरियाली की सख़्त ज़रूरत है, इस इलाके में वनरोपण अभियान चलाया जाएगा। हम मोहाली को एक ऐसी जगह बनाना चाहते हैं जहां लोग ताज़ी हवा में सांस ले सकें और प्रदूषण मुक्त वातावरण में रह सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.