Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में लैंड स्कीम पर बड़ा ऐलान आज? कैबिनेट बैठक के बाद बोलेेंगे CM मान

चंडीगढ़ |  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह एक अहम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करने जा रहे हैं, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े फैसलों पर चर्चा और मुहर लगने की संभावना है। यह बैठक मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर सुबह 10 बजे शुरू होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता को इन फैसलों की जानकारी देंगे।

लैंड पूलिंग स्कीम पर रहेगा फोकस

सूत्रों के अनुसार, बैठक में लैंड पूलिंग स्कीम को लेकर विशेष चर्चा की जाएगी। राज्य सरकार ने पहले ही इस योजना को लेकर पंच-सरपंचों और किसानों से फीडबैक लिया है। अब इसमें कुछ अहम संशोधन किए जा सकते हैं ताकि इसे जमीनी स्तर पर ज्यादा प्रभावी बनाया जा सके।

किसानों के लिए बढ़ सकता है मुआवजा

हाल ही में धूरी में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम मान ने कहा था कि इस योजना के तहत विकास कार्य शुरू होने से पहले किसान अपनी जमीन पर खेती कर सकेंगे और उन्हें ₹50,000 प्रति एकड़ का किराया मिलेगा। उन्होंने यह भी संकेत दिया था कि यह किराया ₹70,000 प्रति एकड़ तक बढ़ाया जा सकता है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

इस कैबिनेट बैठक के फैसले राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और किसानों के हित में अहम माने जा रहे हैं। अब सबकी नजरें सीएम मान की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.