Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

समाज सेवा से जोड़ें आमजन को : अनिल जोशीरेडक्रॉस मूल्यांकन शिविर का समापन

Chandigarh, 22 July

हरियाणा रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य संयुक्त सचिव अनिल कुमार जोशी ने कहा कि रेडक्रॉस के प्रवक्ता समाज सेवा की गतिविधियों से आमजन को सक्रिय रूप से जोड़ें। उन्होंने प्रवक्ताओं से आह्वान किया कि वे युवाओं को नशा मुक्तिमहिला सशक्तिकरणटीबी व एड्स जागरूकतास्वैच्छिक रक्तदान और आपदा प्रबंधन जैसे विषयों पर जागरूक करें। साथ ही सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए जन-जागरूकता बढ़ाएं, ताकि समाज को अधिक सभ्य और संवेदनशील बनाया जा सके।

अनिल जोशी श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के लक्ष्मी भवन धर्मशाला में आयोजित तीन दिवसीय प्राथमिक सहायता एवं गृह परिचर्या प्रवक्ताओं के मूल्यांकन शिविर के समापन समारोह में बोल रहे थे। शिविर का आयोजन उपाध्यक्ष अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव महेश जोशी के मार्गदर्शन में किया गया।

शिविर निदेशक संजीव धीमान ने मुख्य अतिथि जोशी का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। शिविर में प्रदेशभर से आए 54 प्रवक्ताओं का मूल्यांकन किया गया, ताकि वे अपने प्रशिक्षण के माध्यम से आमजन को अधिक सक्षम बना सकें।संजीव धीमान ने बताया कि अनिल जोशी पिछले 33 वर्षों से रेडक्रॉस में सेवा दे रहे हैं और 65 बार से अधिक रक्तदान कर चुके हैं। वे कई जिलों में सचिव पद पर रह चुके हैं और प्रशिक्षण अधिकारियों व प्रवक्ताओं को लगातार अपडेट रखने का कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर रश्मि मल्होत्राअंजू शर्मारवि दत्तअलका शर्माविजय कुमाररमेश चौधरीअनिल धीमानचंद्र मोहनसंजीव शर्मारंजीत कुमार व कुसुम लता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.