Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HRTC कर्मचारियों ने दी 8 घंटे ड्यूटी की चेतावनी.. इस दिन से बदल सकता है संचालन का शेड्यूल

Shimla, Sanju

हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार की चुनौतियां बढ़ती नजर आ रही हैं। HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि लंबित मांगें 31 जुलाई तक पूरी नहीं की गईं, तो एक अगस्त से कर्मचारी केवल आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। यूनियन का कहना है कि वे अब ओवरटाइम नहीं करेंगे, जिससे परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने पहले ही सरकार को 11 जुलाई को अल्टीमेटम दे दिया था। यूनियन के अनुसार, पिछले पाँच वर्षों से 100 करोड़ रुपये का ओवरटाइम भुगतान लंबित है। साथ ही, चिकित्सा भत्ता और समय पर वेतन न मिलना भी एक बड़ी समस्या बनी हुई है।

अब 23 जुलाई को निगम प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। यदि इसमें भी कोई ठोस समाधान नहीं निकलता है, तो यूनियन ने आंदोलन की तैयारी की बात कही है। कर्मचारियों का कहना है कि केवल आश्वासन से अब बात नहीं बनेगी — जब तक उनकी लंबित देनदारियां नहीं चुकाई जातीं, वे अतिरिक्त समय काम नहीं करेंगे।

मान सिंह ठाकुर, अध्यक्ष, HRTC ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन

हमने सरकार को समय दे दिया है। अगर 31 जुलाई तक हमारी मांगे पूरी नहीं होतीं, तो हम 1 अगस्त से सिर्फ आठ घंटे की ड्यूटी करेंगे। जब तक सरकार बकाया नहीं चुकाती, तब तक हम ओवरटाइम नहीं करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.