Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PM मोदी का बड़ा बयान: धनखड़ के इस्तीफे पर तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली |  मानसून सत्र के पहले दिन देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे मंगलवार को मंजूरी दे दी गई। धनखड़ के अचानक इस्तीफे के बाद देश की राजनीति में हलचल तेज हो गई।

इस्तीफे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “जगदीप धनखड़ जी को भारत के उपराष्ट्रपति सहित कई भूमिकाओं में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” पीएम मोदी के इस संदेश से यह साफ है कि उन्होंने धनखड़ के योगदान को सम्मान के साथ स्वीकार किया है।

धनखड़ ने भी अपने इस्तीफे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दोनों के सहयोग और विश्वास से उन्हें जिम्मेदारियों को निभाने में सहायता मिली।

अब देश की नजरें इस बात पर हैं कि नए उपराष्ट्रपति के तौर पर कौन जिम्मेदारी संभालेगा और आगे की प्रक्रिया किस दिशा में बढ़ेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजोखरा साहिब विवाद: एक और सिख युवक जेल से रिहा, झिंडा ने गुरसिमरन मंड को दी चेतावनी

summer express,अंबाला (अंकुर कपूर)। पंजोखरा साहिब विवाद के बाद दिल्ली-अमृतसर नेशनल हाईवे जाम करने के मामले में हिरासत में लिए गए सिख युवाओं की रिहाई का सिलसिला जारी है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के साथ सिख संगत की बैठक के बाद युवाओं के खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने और उन्हें चरणबद्ध तरीके से रिहा करने...

नारनौल में युवक पर फायरिंग: पेट में लगी गोली, गंभीर हालत में जयपुर रेफर

summer express ,नारनौल। नारनौल के घाटासेर गांव में देर रात विवाद के दौरान एक युवक पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। फायरिंग में अतर सिंह नामक युवक के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जयपुर...

बहादुरगढ़ में बड़ा रिकॉर्ड घोटाला या लापरवाही? गरीबों के नाम दर्ज हुए 13-13 प्लाट, कट गया BPL राशन

summer express ,बहादुरगढ़। सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज गलत संपत्तियों ने बहादुरगढ़ के गरीब और श्रमिक परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कई ऐसे लोगों के नाम परिवार पहचान पत्र में एक से लेकर 13 तक प्लाटों की प्रॉपर्टी आईडी दर्ज हो गई हैं, जबकि उनके पास खुद की जमीन या मकान तक नहीं है। संपत्ति...

भिवानी कांग्रेस बैठक में फौजी-नरवाल गुट भिड़े, नारेबाजी से मचा हंगामा

summer express , भिवानी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती और एकजुटता का संदेश देने पहुंचे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के सामने ही पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई। भिवानी के तिलक भवन में आयोजित जिलास्तरीय संवाद बैठक के दौरान पूर्व विधायक रामकिशन फौजी और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे प्रदीप नरवाल...

हिसार में SBI असिस्टेंट मैनेजर की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

summer express , हिसार। शहर की डिफेंस कॉलोनी निवासी और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्यरत 40 वर्षीय विनय की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर उनका शव पातन गांव के पास माइनर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.