Facebook-f Youtube X-twitter

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के लिए ज़िम्बाब्वे टीम का ऐलान

22 July, 2025

आईपीएल 2025 के समापन के बाद अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बार फिर से रोमांच लौट आया है। इस बीच ज़िम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज़ 30 जुलाई से शुरू होगी, जबकि दूसरा टेस्ट मैच 7 अगस्त से बुलावायो में खेला जाएगा।

पाकिस्तान मूल के खिलाड़ी सिकंदर रजा की टीम में वापसी

ज़िम्बाब्वे की इस टीम में सबसे बड़ी खबर रही है पाकिस्तान में जन्मे स्टार ऑलराउंडर सिकंदर रजा की वापसी। उन्होंने आखिरी बार इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में हिस्सा लिया था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ से बाहर रहे थे। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ अपनी उपलब्धता जताने के बाद बोर्ड ने उन्हें टीम में शामिल किया है। उनकी वापसी से टीम को मध्यक्रम में मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ब्रेंडन टेलर की साढ़े तीन साल बाद वापसी

इस टेस्ट सीरीज़ में ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रेंडन टेलर की भी वापसी तय मानी जा रही है। टेलर पर आईसीसी के एंटी-करप्शन कोड के उल्लंघन के चलते 3.5 साल का प्रतिबंध लगा था, जो 25 जुलाई को समाप्त हो रहा है। बैन खत्म होते ही उन्हें टीम में शामिल किया जाएगा। टेलर पर आरोप था कि उन्होंने मैच फिक्सिंग को लेकर संपर्क की जानकारी समय पर आईसीसी को नहीं दी थी।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ ज़िम्बाब्वे की घोषित टेस्ट टीम:

  • क्रेग एर्विन (कप्तान)
  • ब्रायन बेनेट
  • तनाका चिवांगा
  • बेन कुरेन
  • ट्रेवर ग्वांडू
  • रॉय काय्या
  • तनुनुर्वा मकोनी
  • क्लाइव मदांडे
  • विंसेंट मसेकेसा
  • वेलिंगटन मसाकाद्जा
  • ब्लेसिंग मुजाराबानी
  • न्यूमैन न्यामुरी
  • सिकंदर रजा
  • तफदज़वा त्सिगा
  • निकोलस वेल्च
  • सीन विलियम्स

 ब्रेंडन टेलर को 25 जुलाई के बाद टीम में आधिकारिक रूप से जोड़ा जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.