Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धरोहरों की सरज़मीं: कांगड़ा कला संग्रहालय बना धर्मशाला आने वालों की पसंदीदा मंज़िल

Dharamshala, Rahul

धर्मशाला—जहाँ हिमाचल की वादियाँ पर्यटकों को अपनी ओर खींचती हैं, वहीं कांगड़ा की समृद्ध कला और विरासत भी यहां आने वालों को मंत्रमुग्ध कर देती है। धर्मशाला का कांगड़ा कला संग्रहालय आजकल पर्यटकों की नई पसंद बनता जा रहा है। क्या है इस संग्रहालय की खासियत, जानिए हमारी इस ख़ास रिपोर्ट में.

धर्मशाला की वादियों में बसा कांगड़ा कला संग्रहालय न सिर्फ इतिहास और संस्कृति का आइना है, बल्कि यह कला प्रेमियों के लिए भी एक अद्भुत स्थान बन गया है। बीते वर्ष यहां लगभग 29,919 पर्यटक पहुंचे जिनमें से लगभग 5,000 विदेशी सैलानी थे। इन सैलानियों ने यहां प्रदर्शित प्राचीन सभ्यता, चित्रकला और शिल्प के दुर्लभ नमूनों का आनंद लिया।
हालांकि इस वर्ष अब तक केवल 13,000 के करीब पर्यटक ही यहां आ पाए हैं, जिसका मुख्य कारण राज्य में हाल ही में आई भारी वर्षा और उससे हुए नुकसान को माना जा रहा है.

ग्वालियर से धर्मशाला घूमने आए राजेंद्र कुमार ने बताया कि भले ही उनकी पृष्ठभूमि कॉमर्स की रही हो, लेकिन इस संग्रहालय में आकर उन्हें शांति और सुकून का अनुभव हुआ। उन्होंने कांगड़ा आर्ट की विविधता और उसकी गहराई को बेहद सराहा।ग्वालियर की ही ममता श्रीवास्तव ने कहा कि यहां की पेंटिंग्स की बारीकियां और उनके रंग संयोजन वाकई लाजवाब हैं। वहीं आरके श्रीवास्तव ने बताया कि संग्रहालय में 17वीं से लेकर 20वीं शताब्दी तक की दुर्लभ कलाकृतियों को जिस तरह सहेजा गया है, वह देखना एक अनूठा अनुभव है।

कहना गलत नहीं होगा कि कांगड़ा कला संग्रहालय न सिर्फ धर्मशाला का गौरव है, बल्कि यह अतीत की उन कहानियों को जीवित रखे हुए है जो अब सिर्फ चित्रों और शिल्प में ही मौजूद हैं। यहां की चित्रकला, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत को देखकर ऐसा लगता है मानो समय थम गया हो… और ये तस्वीरें आज भी कुछ कहने को तैयार हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में फिर चढ़ा पारा, गर्मी-उमस से लोग बेहाल, मानसून पड़ा सुस्त

summer express , अमृतसर। पंजाब में मानसून की गतिविधियां कमजोर पड़ने के साथ एक बार फिर गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ उत्तरी और पूर्वी जिलों में हल्की बारिश के आसार बने हुए हैं,...

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: बस-ऑटो की टक्कर में 7 की मौत, 10 घायल

Summer express ,अमरावती। आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। हादसा चिलकलुरिपेट नेशनल हाईवे पर एक निजी ट्रैवल बस और ऑटो-रिक्शा की टक्कर के बाद हुआ। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक...

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.