Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धनबाद में राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा कार्यक्रम, टॉपर को गोल्ड मेडल

रांची |  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज धनबाद स्थित IIT (ISM) के 45वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में वह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बीटेक टॉपर प्रियांशु शर्मा को राष्ट्रपति स्वर्ण पदक से सम्मानित करेंगी। दीक्षांत समारोह में कुल 1,880 छात्रों को विभिन्न विषयों में डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

इस मौके पर 37 छात्रों को स्वर्ण पदक, 35 को रजत पदक और 21 को प्रोत्साहन पुरस्कार मिलेंगे। समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शामिल होने की संभावना है।

IIT (ISM) धनबाद की स्थापना 9 दिसंबर 1926 को ब्रिटेन के रॉयल स्कूल ऑफ माइंस की तर्ज पर हुई थी, ताकि भारत को खनन क्षेत्र के लिए योग्य पेशेवर मिल सकें।

राष्ट्रपति का शेड्यूल तय

राष्ट्रपति मुर्मू सुबह दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और फिर हेलिकॉप्टर से बरवाअड्डा एयरपोर्ट आएंगी। यहां से वह सड़क मार्ग से IIT धनबाद पहुंचेंगी।

गुरुवार को राष्ट्रपति देवघर AIIMS के पहले दीक्षांत समारोह में भी शामिल हुई थीं, जहां उन्होंने छात्रों और डॉक्टरों को संबोधित किया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.