Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

5 अगस्त को मानेसर में डिप्टी मेयर का चुनाव, सियासी माहौल गर्म

गुड़गांव |  मानेसर नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए 5 अगस्त की तारीख तय होते ही हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है। एक ओर जहां निगम प्रशासन चुनावी तैयारियों में जुट गया है, वहीं भाजपा खेमे में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। राव इंद्रजीत सिंह और राव नरबीर सिंह गुटों के बीच तनाव इस कदर बढ़ गया है कि दोनों खेमे एक-दूसरे को मात देने के लिए पार्षदों को ‘सेफ जोन’ में भेज रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले भाजपा समर्थित कुल 14 पार्षदों को कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह के गुट ने नेपाल भेज दिया है ताकि वे किसी दूसरी लॉबी के संपर्क में न आएं। इन पार्षदों में 7 भाजपा और 7 निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। वहीं, राव इंद्रजीत सिंह के गुट ने भी पहले ही अपने 12 समर्थक पार्षदों को गोवा और गुवाहाटी भेज दिया था। अब दोनों खेमे 5 अगस्त को वोटिंग बूथ पर सीधे पार्षदों को लाने की रणनीति पर काम कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मानेसर नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा था। भाजपा के प्रत्याशी सुंदरलाल यादव को हराकर निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत कौर यादव ने जीत हासिल की थी। कहा जाता है कि इंद्रजीत कौर को खुद केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का अंदरूनी समर्थन मिला था, जबकि सीएम और भाजपा के दिग्गज नेता सुंदरलाल के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। अब सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों को लेकर फिर से वही सत्ता संघर्ष दोहराया जा रहा है।

इसी बीच, हाल ही में मानेसर के एक भाजपा पार्षद के साथ हुई मारपीट और उसमें मेयर इंद्रजीत कौर यादव के पति राकेश यादव का नाम आने से मामला और भी गरमा गया था। मेयर ने तब कैबिनेट मंत्री राव नरबीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए सार्वजनिक रूप से रोते हुए अपनी व्यथा सुनाई थी।

इस पूरे घटनाक्रम ने मानेसर की राजनीति को फिर से गरमा दिया है, जहां एक तरफ गुटबाज़ी चरम पर है तो दूसरी ओर जनता को भी यह समझने में मुश्किल हो रही है कि असली सत्ता की चाबी किसके पास है। 5 अगस्त को होने वाले मतदान में यह तय होगा कि भाजपा के भीतर चल रही यह लड़ाई किस गुट के पक्ष में पलड़ा झुकाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को झटका, करोड़ों के प्लॉट मामले में अग्रिम जमानत खारिज

Summer express चंडीगढ़ । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की बेटी रोशनी बिश्नोई को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े कथित धोखाधड़ी मामले में गुरुग्राम की अदालत से राहत नहीं मिली। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश यशविंदर पॉल सिंह की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। मामला मृत व्यक्ति के नाम पर कथित फर्जी...

रक्षाबंधन पर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने स्वच्छता सेनानी और अस्पताल कर्मियों से बंधवाई राखी

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर अंबाला में भाई-बहन के प्रेम और सम्मान की भावना से जुड़ा भावुक दृश्य देखने को मिला। हरियाणा के पूर्व मंत्री असीम गोयल ने रविवार सुबह अंबाला शहर नगर निगम और नागरिक अस्पताल पहुंचकर स्वच्छता सेनानी बहनों तथा अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों से राखी बंधवाई।...

सीएम सैनी के मेवात दौरे से पहले युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हाउस अरेस्ट  

Summer express , नूंह | मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मेवात दौरे से पहले नूंह जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन खान तेडिया को पुलिस-प्रशासन ने कथित तौर पर हाउस अरेस्ट कर लिया। बताया जा रहा है कि जिला युवा कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान काले झंडे दिखाकर विरोध जताने की तैयारी...

हरियाणा विधानसभा में हंगामा: कांग्रेस के आठ विधायक निलंबित, सीएम नायब ने किया पलटवार  

summer express ,चंडीगढ़ (अंकर कपूर)। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत हंगामे और सत्ता पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक के साथ हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक काले कपड़े पहनकर विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकाला। विपक्ष ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए सदन के अंदर भी...

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.