Facebook-f Youtube X-twitter

सावन में बाबा बालक नाथ की गुफा में नाग देवता के दिव्य दर्शन, भक्तों में उमड़ा श्रद्धा भाव

4 August, 2025

उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध में इस सावन माह भक्तों को एक अद्भुत और अलौकिक अनुभव हुआ। बीते रविवार की शाम, मंदिर परिसर गूंज उठा जब बाबा की पवित्र गुफा में नाग देवता के दिव्य दर्शन हुए।


गवाह बने भक्तों ने बताया कि नाग देवता, बाबा की गुफा के भीतर स्थित पवित्र वृक्ष की जड़ों से लिपटे हुए प्रकट हुए। यह दृश्य देखकर भक्तों के जयकारे गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।मंदिर अधिकारियों के अनुसार, सावन माह में नाग देवता के दर्शन शुभ और कल्याणकारी माने जाते हैं। वर्षों से इस पावन महीने में नाग देवता यहां साक्षात प्रकट होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

यह नजारा बीते रविवार शाम के समय देखा गया तथा नाग देवता को देखकर सभी हैरान रह गए। बाबा की गुफा के अंदर पेड़ की जड़ों से नाग देवता लिपटे हुए थे। लोगों को भगवान बाबा बालक नाथ के दर्शनों के साथ ही नाग देवता के भी दर्शन हो गए। बाबा बालक नाथ की गुफा में हर वर्ष सावन के महीने में नाग देवता यहां पर पहुंचते हैं एवं अपने दर्शन देते हैं। माना जाता है कि बाबा की गुफा में सांप के दर्शन होना बहुत ही लाभकारी होता है। सावन महीने में नाग देवता साक्षात यहां पर अपने दर्शन देते हैं। काले रंग लम्बा सांप गुफा के पास आता है एवं अपने दर्शन देता है। पिछले कई वर्षों से यहां पर सावन के महीने में नाग देवता के दर्शन होते है। मंदिर  अधिकारी संदीप चंदेल ने बताया कि बाबा बालक नाथ की प्राचीन गुफा में नाग देवता प्रकट हुए थे।  उनके द्वारा किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया।   बाबा बालक नाथ की गुफा में कुछ समय ठहरने के बाद नाग देवता अदृश्य हो गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.