Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अरविंद खन्ना का आरोप: आम आदमी पार्टी की नीतियों ने पंजाब के जनहित संस्थानों को किया जर्जर

Chandigarh, 8 August

पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना ने आम आदमी पार्टी सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि “आगे दौड़, पीछे छोड़” जैसी नीतियों ने राज्य के जनहित संस्थानों को गंभीर आर्थिक संकट में धकेल दिया है।

खन्ना ने कहा कि मुफ्त बस यात्रा और मुफ्त बिजली जैसी लोकलुभावन योजनाएं बिना किसी ठोस वित्तीय योजना के लागू की गईं, जिनका भार अब राज्य के खजाने और सार्वजनिक संस्थानों को उठाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अब इन वादों से पीछे हटने के बहाने खोज रही है।उन्होंने आंकड़ों के हवाले से बताया कि इन योजनाओं पर हर महीने जितना खर्च हो रहा है, उतनी राशि सरकार समय पर जारी नहीं कर पा रही, जिसके कारण कर्मचारियों को महीनों वेतन का इंतजार करना पड़ रहा है।

PRTC और रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा लगातार किए जा रहे विरोध और चक्का जाम के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। खन्ना ने कहा कि आर्थिक तंगी के चलते सरकारी बसों की समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है, जिससे वे बीच रास्ते में खराब हो रही हैं या समय से नहीं चल पा रही हैं — यह स्थिति विभाग को दोहरा नुकसान पहुँचा रही है।उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा, “पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को सत्ता में चुटकुले सुनाने के लिए नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए चुना था।”खन्ना ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से अपील की कि वे समय रहते जनहित संस्थानों को बचाने के लिए ठोस और दीर्घकालिक कदम उठाएं, अन्यथा जनता उन्हें माफ नहीं करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अस्पताल से पुलिस गारद को चकमा देकर चोरी का आरोपी फरार, तलाश जारी

Summer express ,कुरुक्षेत्र। जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन चोरी के मामले में बंदी सतिंदर सुबह करीब छह बजे पुलिस गारद को चकमा देकर फरार हो गया। गांव मडोखरा निवासी सतिंदर के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस...

मोदी के जन्मदिन पर हर बूथ पर जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को हर बूथ पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ में मुख्यमंत्री से लेकर सभी मंत्री, सांसद-विधायक और भाजपा पदाधिकारी शामिल होंगे। सभी जिलों में प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पित परियोजनाओं तथा प्रमुख विकास परियोजनाओं को...

पानीपत और पलवल की एसपी दो दिन में फिर बदलीं, नरेंद्र बिजारणिया को भी नई जिम्मेदारी

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ | हरियाणा में तीन आइपीएस अधिकारियों को दो दिन के अंतराल में ही फिर से स्थानांतरित कर दिया गया है। वीरवार को देर रात जारी आदेशों में पलवल की पुलिस अधीक्षक (एसपी) बनाईं गईं मेधा भूषण अब पानीपत जिला संभालेंगी।इसी तरह पानीपत की एसपी बनाईं गई दिप्ति गर्ग को अब...

पंचकूला-शिमला हाईवे पर हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत

Summer express, मोनिका रावत पंचकूला। शिमला-पंचकूला हाईवे पर सड़क हादसे में चंडीगढ़ के दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। हादसा शुक्रवार देर रात चंडीमंदिर टोल प्लाजा से पहले हुआ है। मृतकों की पहचान चंडीगढ़ के सेक्टर-28 निवासी आशीष (20) और सेक्टर-45 निवासी प्रदीप (22) के तौर पर...

करनाल के नए एसपी कर्ण गोयल ने संभाला कार्यभार, अपराध और नशे पर सख्ती

Summer express, राकेश कुमार शर्मा ,करनाल। जिले में पुलिस प्रशासन में हुए बड़े फेरबदल के बाद नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने करनाल पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने पर जिले के डीएसपी और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून-व्यवस्था,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.