Solan, 8 August
शिव मंदिर दाइलाघाट में “युवा क्लब दाड़लाघाट” की बैठक वरिष्ठ सदस्य तरुण ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में क्लब की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। साथ ही, क्लब के पंजीकरण, औपचारिक सदस्यता प्रक्रिया, मासिक गुल्लक व सदस्यता शुल्क जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नवगठित कार्यकारिणी में कर्मचन्द चौधरी को अध्यक्ष, खगेश बामी व तनुज शुक्ला को उपाध्यक्ष, चेतन ठाकुर को कोषाध्यक्ष, आशीष गुप्ता को मीडिया प्रभारी व हिमांशु शर्मा को सचिव नियुक्त किया गया। मुख्य सलाहकार के रूप में रजत सेन, अभिषेक ठाकुर व अजय ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि कानूनी सलाहकार की भूमिका में अंकित सेन होंगे।
सभी सदस्यों की सहमति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक सदस्य का मासिक शुल्क ₹50 तथा नए सदस्य का एकमुश्त सदस्यता शुल्क ₹100 रहेगा। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा।बैठक में उपस्थित सदस्यों में हिमेश गौतम, मनोज कुमार, उदित ठाकुर, मोहित शर्मा, मधव ठाकुर, मोहित शर्मा सहित कई सक्रिय युवा शामिल रहे।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।