Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल में डिप्टी स्पीकर का तंज: कांग्रेस का कुनबा कब तक चलेगा?

करनाल  | करनाल की नई अनाज मंडी में स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. मिड्ढा ने कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस संगठन को जबरन खड़ा किया गया है। कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा— “जैसे 12 साल बाद कुरड़ी के भाग जागते हैं, वैसे ही अब कांग्रेस के भी भाग जाग गए हैं।”

डिप्टी स्पीकर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने संगठन में ऐसे नेताओं को जोड़ा है जिन्हें खुद नहीं पता कि पार्टी कैसे चलती है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा— “कहीं की ईंट, कहीं का रोड़ा, भानमती ने कुनबा जोड़ा… अब देखना है ये कुनबा कितने दिन तक चलता है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज तक विपक्ष का नेता भी तय नहीं कर पाई है। “जब नेता ही तय नहीं, तो आगे की रणनीति क्या होगी?” मिड्ढा ने सवाल दागा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा लगातार तीसरी बार केंद्र में और हरियाणा में सत्ता में आई है, जबकि कांग्रेस ने भी एक “रिकॉर्ड” बनाया है— “तीन बार बिना नेता के विपक्ष में सत्र चलाना।”

कांग्रेस के “वोट चोरी” वाले आरोपों पर भी मिड्ढा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कहने को कुछ नहीं बचा, इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं। उनके अनुसार, “कई फर्जी वोट हटाए गए हैं, जिनमें बांग्लादेश और अन्य देशों से आए अवैध नागरिक भी शामिल थे, जिन्हें वोट डालने का कोई अधिकार नहीं था।”

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.