Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विदेशी मेहमानों के स्वागत की कीमत, 30 लाख कुत्तों की जान

मोरक्को  | जहां भारत में आवारा कुत्तों को शेल्टर होम्स में रखने पर बहस जारी है, वहीं मोरक्को से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2030 फीफा वर्ल्ड कप की तैयारियों के नाम पर वहां करीब 30 लाख आवारा कुत्तों को मारने की योजना बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार, इस अभियान के तहत कुत्तों को जहर देकर, गोली मारकर या बिजली के झटकों से मौत के घाट उतारा जा रहा है। कुछ मामलों में उन्हें शेल्टर होम्स में भी अमानवीय तरीके से खत्म किया जा रहा है। सरकार का दावा है कि यह कदम शहरों को “साफ-सुथरा” दिखाने और विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने के लिए उठाया जा रहा है।

इस योजना के उजागर होने के बाद दुनियाभर में पशु अधिकार संगठनों और एनिमल लवर्स ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। मशहूर एनिमल एक्टिविस्ट जेन गुडॉल ने भी फीफा महासचिव को पत्र लिखकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े आयोजन के लिए कुत्तों को मारा जा रहा हो।

  • रूस 2018: फीफा वर्ल्ड कप से पहले हजारों कुत्तों की हत्या की गई थी।
  • मोरक्को 2022: एक गवर्नर के आदेश पर बड़ी संख्या में कुत्तों को मार डाला गया।
  • ब्राजील, चीन, पाकिस्तान: यहां भी समय-समय पर आवारा कुत्तों को खत्म करने की घटनाएं होती रही हैं।

पशु प्रेमियों का कहना है कि यह कदम न केवल अमानवीय है बल्कि इसका विकल्प अपनाकर भी समस्या का हल निकाला जा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.