Facebook-f Youtube X-twitter

नेपाल में सोशल मीडिया बैन से फूटा गुस्सा, भड़की हिंसा

काठमांडू | नेपाल में सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाए जाने के खिलाफ युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को राजधानी काठमांडू में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान हालात बेकाबू हो गए। पुलिस के मुताबिक, अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत और 80 से अधिक घायल होने की खबर है।

प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस और रबर बुलेट का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर करने की कोशिश की। बढ़ते तनाव को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में कर्फ्यू लागू कर दिया।

कैसे भड़की हिंसा

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह हजारों युवा और छात्र मैतीघर व बानेश्वर इलाकों में मार्च निकाल रहे थे। उन्होंने सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि फेसबुक, व्हाट्सएप और एक्स सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है।

प्रदर्शन के दौरान भीड़ ने संसद भवन के पास पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच टकराव बढ़ा और माहौल हिंसक हो गया।

धारा 144 जैसी पाबंदियां लागू

काठमांडू जिला प्रशासन ने संसद भवन और आसपास के इलाकों में सोमवार दोपहर 12:30 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 जैसी निषेधाज्ञा लागू कर दी। इस दौरान लोगों के जमा होने, मार्च, धरना या किसी भी प्रकार के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.