Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर की बिंदिया कौशल ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस की फतेह… लहराया तिरंगा

Hamirpur, Arvind

हिमाचल प्रदेश पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवाएं दे रही हमीरपुर की बेटी बिंदिया कौशल ने अपनी काबिलियत और साहस से इतिहास रच दिया है। उन्होंने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रस (5642 मीटर) पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का मान बढ़ाया।

बिंदिया कौशल ने इस चढ़ाई को 14 अगस्त 2025 को सफलतापूर्वक पूरा किया। उनका सपना था कि वह स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के दिन तिरंगा लहराएं, लेकिन मौसम खराब होने के कारण उन्होंने एक दिन पहले ही अभियान पूरा किया।इससे पहले भी बिंदिया कौशल लद्दाख की कांग यात्से चोटी और लाहौल की यूमन चोटी पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अपनी ताकत और लगन का परिचय दे चुकी हैं। वह हिमाचल प्रदेश की पहली महिला कांस्टेबल बन गई हैं जिन्होंने दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय चोटियों को फतेह किया है। वर्तमान में बिंदिया सीएम शिमला हाउस सिक्योरिटी में तैनात हैं।

बिंदिया कौशल के पिता रविंद्र कौशल, जो कारगिल युद्ध में सेना का हिस्सा रहे हैं, ने कहा कि बेटी की कामयाबी उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि कारगिल विजय के पोस्टर को देखकर ही बेटी ने पर्वतारोहण में कदम रखने का सपना देखा।वहीं, उनके चाचा सुरेंद्र कौशल ने कहा कि बिंदिया ने अपने अदम्य साहस और स्टैमिना से पूरे हिमाचल और पुलिस विभाग का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि बिंदिया को उसकी उपलब्धियों के सम्मान में पदोन्नति दी जाए।प्रदेश भर में लोग बिंदिया की इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले समय में वह माउंट एवरेस्ट पर भी तिरंगा लहराएंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.