Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सुंदरनगर में चैत्र नवरात्रि में सजेगा देव आस्था का महाकुंभ, 23 मार्च से होगा शुभारंभ

मंडी, धर्मवीर-:आगामी 23 से 27 मार्च तक आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय सुकेत देवता व नलवाड़ मेला के लिए सुकेत सर्व देवता समिति ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुंदरनगर में हर वर्ष इस मेले का आयोजन चैत्र नवरात्रि के पांचवे नवरात्रि से लेकर नवमीं तक किया जाता है। 

बुधवार को सर्व देवता समिति की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें सब कमेटियों का भी गठन किया गया। यह बैठक सुकेत देवता मेला समिति के प्रधान डॉ अभिषेक सोनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस मौके पर जहां सुकेत देवता मेला समिति के द्वारा मेले की शोभायात्रा को और अधिक आकर्षित और भव्य बनाने पर भी विचार विमर्श किया गया, वहीं देवी देवताओं की व्यवस्था में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का भी सामूहिक निर्णय लिया गया। सुकेत सर्व देवता कमेटी सुंदरनगर के प्रधान डॉ. अभिषेक सोनी ने कहा कि इस वर्ष राज्यस्तरीय नलावड़ मेला और राज्यस्तरीय सुकेत देवता मेला एक साथ ही आयोजित किए जा रहे हैं। जिसके लिए देवता मेले के सफल आयोजन के लिए सुकेत देवता कमेटी ने रूपरेखा तैयार कर ली है। उन्होंने कहा कि पंडाल, शोभायात्रा, देवी-देवताओं की व्यवस्था, समस्या निवारण और अन्य आयोजनों के लिए सब कमेटी का गठन कर दिया गया है। दोनो मेलों के एक साथ होने से स्थान और कार्यक्रमों में फेरबदल भी करने पड़ रहे हैं। इन सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई है। अभिषेक सोनी ने कहा कि सुकेत सर्व देवता कमेटी प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से मेला का सफल आयोजन करने के लिए कार्य कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.