लुधियाना, 4 मार्च।
वरिष्ठ पत्रकार गौतम जालंधरी को उस समय गहरा सदमा पहुंचा जब उनकी माताजी श्रीमती रमा खन्ना (72) का आज निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं।
रमा खन्ना, स्वर्गीय हर्ष खन्ना की धर्मपत्नी एवं शहीद नरेंद्र खन्ना की भाभी थीं। अपने पीछे वे तीन पुत्र व एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।
गौरतलब है कि गौतम जालंधरी दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, पंजाब केसरी और अजीत समाचार जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं तथा वर्तमान में ‘जागृति लहर डॉट कॉम’ के संपादक हैं।
स्वर्गीय रमा खन्ना का अंतिम संस्कार 5 मार्च को सुबह 11 बजे पीरू बन्दा श्मशान भूमि, सलेम टाबरी, लुधियाना में किया जाएगा।
पंजाब के पत्रकारों, सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने इस दुखद घड़ी में गौतम जालंधरी, बलराज खन्ना व सन्नी खन्ना के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। पक्षी सेवा सोसाइटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा, प्रधान अशोक थापर एवं सदस्यों ने भी शोक प्रकट किया है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।