Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में दो दिवसीय होली उत्सव,फूलों और गुलाल से महका परिसर

नूरपुर, संजीव -: रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर नूरपुर स्थित श्रीबृजराज स्वामी मंदिर में दो दिवसीीय भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। आयोजन को ब्रज की परंपरा की झलक के साथ मनाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।

पहले दिन मंदिर में फूलों की होली खेली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा के बीच भजनों का आनंद लिया। दूसरे दिन प्रातः से ही रंगों की होली का आयोजन किया गया। गुलाल की रंगीन फुहारों और फूलों की सुगंध से पूरा मंदिर परिसर सराबोर नजर आया।इस विशेष अवसर पर नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का तथा कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के सांसद राजीव भारद्वाज भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गायक गौरव ने भजन और होली गीत प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।

विधायक रणवीर सिंह निक्का ने कहा कि मंदिर में प्रतिवर्ष होली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है और यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करता है। वहीं, निधि महाजन ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।दो दिवसीय इस आयोजन ने धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता की प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.