Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मां बगलामुखी का जाप करने से मन पवित्र व वाणी मधुर होती है: महंत प्रवीण चौधरी

नीलकमल मोनू | लुधियाना
समर न्यूज

मां बगलामुखी धाम, सिंहला एन्क्लेव में महंत प्रवीण चौधरी जी के सानिध्य में सुख-समृद्धि यज्ञ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
यज्ञ से पूर्व संकीर्तन मंडल द्वारा मां बगलामुखी की स्तुति में भजन प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मां बगलामुखी चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओं ने भजनों एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आनंद लेते हुए मां का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर महंत प्रवीण चौधरी जी ने श्रद्धालुओं को मां बगलामुखी की कृपा प्राप्त करने का मूल मंत्र बताते हुए कहा कि जरूरतमंद, दीन-दुखियों और बेसहारा लोगों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए। सेवा और परोपकार से जीवन में पुण्य की प्राप्ति होती है।
उन्होंने कहा कि संकीर्तन और सिमरन मानव जीवन का आधार हैं। मां बगलामुखी का जाप करने से मन पवित्र होता है और वाणी में मधुरता आती है। उन्होंने श्रद्धालुओं से प्रत्येक श्वास के साथ प्रभु नाम का सिमरन करने का आह्वान किया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...

ऑपरेशन ब्लू स्टार पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति गज की दर से मिलेगी जगह

समर न्यूज | चंडीगढ़ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान अमृतसर में दुकानें गंवाने वाले 133 प्रभावित लोगों को 42 साल बाद बड़ी राहत मिली है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को इन पीड़ितों को 1,000 रुपये प्रति वर्ग गज की दर से वैकल्पिक बूथ या जगह आवंटित करने का निर्देश दिया है।अदालत ने कहा...

अमेरिाका में विवाद बढ़ा तो ‘मिस्टर सिंह’ वाली विवादित पोस्ट हटाई

एजेंसी। वाशिंगटनअमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सिख व्यक्ति को निशाना बनाती दिख रही विवादित सोशल मीडिया पोस्ट को हटा दिया है। पोस्ट में ‘मिस्टर सिंह’ को अमेरिका की सड़कों से हटने और खुद देश छोड़ने की सलाह दी गई थी। इसमें ‘ट्रांसफॉर्मर्स’ के पात्र ऑप्टिमस प्राइम की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार तस्वीर का इस्तेमाल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.