Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की तलाशी ली गई। इस दौरान उनके पास से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों की पहचान लेखराज निवासी तहसील चच्योट और सौरभ निवासी सदयाणा, तहसील सदर, जिला मंडी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना सदर हमीरपुर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर चरस के स्रोत और इसके संभावित खरीदारों का पता लगाने में जुटी है।

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने नादौन थाना क्षेत्र की फस्टे पंचायत में हुए हत्या मामले के फरार आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है। यह घटना 14 अक्टूबर को हुई थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक समेत तीन लोगों ने एक साथ शराब का सेवन किया था। इसके बाद रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि दो लोगों ने मिलकर फावड़े से हमला कर व्यक्ति की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार चल रहा था। अब उसे भी पकड़ लिया गया है।पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने दोनों मामलों में गिरफ्तारियों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और चरस तस्करी के मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, हत्याकांड के आरोपी से पूछताछ कर वारदात के कारणों और अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर पुलिस की दो बड़ी कामयाबी, 1.028 किलो चरस बरामद…नादौन हत्याकांड का फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:जिला हमीरपुर पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हथली पुल पर नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.028 किलोग्राम चरस बरामद की है। वहीं, नादौन क्षेत्र में हुए एक हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे आरोपी...

कमान सराय में पार्किंग शुरू होते ही विवाद, कांग्रेस ने शुल्क देने से किया इनकार

Summer express, बलिंदर कुमार, गुरुग्राम। शहर के कमान सराय में नगर निगम की ओर से पार्किंग शुरू किए जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस कार्यालय के सामने शुरू की गई पार्किंग को लेकर कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताया है। कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष पंकज डाबर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का कोई...

दिवाली पर कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती, 57 नमूनों में तीन जांच में फेल

Summer express,कैथल (बलिंदर कुमार)। दिवाली के त्योहार को देखते हुए कैथल में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से दूध, घी, पनीर और दूध से बनी मिठाइयों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। पिछले डेढ़...

करवाचौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने में जुटीं महिलाएं

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। करवाचौथ के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रही हैं। चूड़ियों, शृंगार के सामान, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं,...

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.