Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला जड़ दिया और धरना शुरू कर दिया। किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक फसल का सत्यापन सही तरीके से नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

यूनियन के जिला प्रधान जय भगवान, महासचिव दिलबाग सिंह बारवा, कुरुक्षेत्र जिला प्रभारी संजू नंबरदार और संजीव आलमपुर ने बताया कि जिले के करीब आधा दर्जन गांवों के सैकड़ों किसान पोर्टल पर फसल संबंधी रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण धान बेचने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या के बारे में चार दिन पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। इसी से नाराज होकर किसानों को तहसीलदार कार्यालय पर ताला लगाकर धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा।

किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि पोर्टल पर धान की फसल का सही सत्यापन नहीं होने के कारण किसानों को अपनी उपज बेचने में परेशानी हो रही है। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रभावित किसानों के रिकॉर्ड की जांच कर जल्द सत्यापन किया जाए, ताकि किसान बिना किसी परेशानी के अपनी धान की फसल बेच सकें।

किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता, तब तक धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करवाचौथ को लेकर अंबाला के बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी के साथ मेहंदी लगवाने में जुटीं महिलाएं

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। करवाचौथ के त्योहार को लेकर अंबाला के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। 29 अक्टूबर को मनाए जाने वाले इस पर्व के लिए महिलाएं खरीदारी करने बाजारों में पहुंच रही हैं। चूड़ियों, शृंगार के सामान, करवा और पूजा सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ दिखाई देने लगी है। वहीं,...

धान सत्यापन में गड़बड़ी से नाराज किसानों ने तहसीलदार कार्यालय पर जड़ा ताला

Summer express, कुरुक्षेत्र I‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर धान की फसल का सही पंजीकरण और सत्यापन नहीं होने से सैकड़ों किसान अपनी उपज बेचने से वंचित रह गए हैं। इस समस्या को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है। विरोध जताते हुए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्यों ने तहसीलदार कार्यालय पर ताला...

रेवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, संदेह पर 281 किलो घी किया सीज

Summer express, रेवाड़ी | त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिलेभर में जांच अभियान तेज कर दिया है।टीम ने अलग-अलग स्थानों पर गोदामों, मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस दौरान गुणवत्ता पर...
Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.