ग्रीस | ग्रीस के कोर्फू हवाई अड्डे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब कॉन्डोर एयरवेज का बोइंग 757-300 विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद अचानक हादसे का शिकार होते-होते बचा। विमान के दाहिने इंजन में 1,500 फीट की ऊंचाई पर आग लग गई। पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इमरजेंसी लैंडिंग कराई और 273 यात्रियों व 8 चालक दल के सदस्यों की जान सुरक्षित बच गई।
कैसे हुआ हादसा?
रविवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यात्रियों को जोरदार झटका महसूस हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विमान के ऊपर से गुजरते वक्त “विस्फोट जैसी तेज़ आवाज़” सुनाई दी। कई लोगों ने धधकते इंजन का दृश्य अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया और ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
यात्रियों की जान पर बन आई
विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि कुछ मिनट तक सब लोग खौफ में थे, लेकिन इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर हवाई यात्रा में सुरक्षा इंतज़ामों की अहमियत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।