Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारी बारिश से ठप मंडी-पठानकोट हाईवे, लंबाड़ी पुल के पास लैंडस्लाइड से आवागमन बाधित

Mandi, Dharamveer

मंडी जिला में लगातार हो रही बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन और पानी का रिसाव नेशनल हाईवे पर बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहा है। बुधवार सुबह करीब 8 बजे से मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे-154 द्रंग उपमंडल के बिजनी से आगे लंबाड़ी पुल के पास भूस्खलन के कारण पूरी तरह बंद पड़ा है।

प्रशासन और एनएचएआई की टीमें मशीनरी के साथ हाईवे बहाल करने में जुटी हुई हैं, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते राहत कार्य सुचारू रूप से आगे नहीं बढ़ पा रहे। 11 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद शाम 7 बजे तक भी मार्ग को खोलना संभव नहीं हो पाया। देर रात तक हाईवे को एक तरफा बहाल करने की संभावना जताई जा रही है।हाईवे बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और लोग पैदल ही सफर करने को मजबूर हो गए हैं। मौके पर ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी प्रिया ने बताया कि पहाड़ी से लगातार पानी रिसने के कारण काम में देरी हो रही है। पानी को डायवर्ट करने के लिए पाइपलाइन बिछाई जा रही है, उसके बाद ही सड़क पर यातायात बहाल हो सकेगा।

एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि द्रंग से पीछे फंसे वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा गया है, जबकि आगे फंसे वाहन हाईवे खुलने के बाद ही निकाले जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लगातार हो रही लैंडस्लाइड को देखते हुए सावधानी बरतें और अति आवश्यक होने पर ही घर से बाहर निकलें।

वहीं, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भी जगह-जगह हल्के भूस्खलन की घटनाएं दर्ज की गईं, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और यात्री परेशानियों का सामना करते रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.