Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्पॉन्सर के बिना एशिया कप खेलेगी टीम इंडिया… BCCI  को नहीं मिला नया पार्टनर

29 August, 2025

दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड होने के बावजूद बीसीसीआई को टीम इंडिया के लिए नया स्पॉन्सर ढूंढने में दिक्कतें आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी एशिया कप में भारतीय टीम बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के मैदान पर उतरेगी

दरअसल, बीसीसीआई और ड्रीम इलेवन के बीच का करार अचानक खत्म हो गया है। हाल ही में लागू हुए गेमिंग बिल के चलते अब ऑनलाइन रियल मनी गेम्स पर रोक लग गई है, जबकि ड्रीम इलेवन इसी श्रेणी की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक थी। दोनों के बीच 2026 तक का अनुबंध था लेकिन यह बीच में ही टूट गया।

नया स्पॉन्सर ढूंढने में मुश्किलें

बीसीसीआई अब 2027 वर्ल्ड कप तक के लिए नया स्पॉन्सर तलाशने की कोशिश कर रहा है, लेकिन इतने कम समय में किसी बड़े ब्रांड से करार करना आसान नहीं है। खबरें थीं कि टोयोटा भारतीय टीम की जर्सी स्पॉन्सरशिप में दिलचस्पी दिखा रहा है, मगर अभी तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

टीम इंडिया का शेड्यूल

एशिया कप 9 सितंबर से शुरू हो रहा है। भारतीय टीम अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद 14 सितंबर को पाकिस्तान से बहुप्रतीक्षित भिड़ंत होगी और 19 सितंबर को ओमान के खिलाफ तीसरा मुकाबला होगा।

टीम इंडिया 5 सितंबर से दुबई में ट्रेनिंग शुरू करेगी। खिलाड़ी 4 सितंबर को दुबई रवाना होंगे, लेकिन इस बार सभी अपने-अपने शहरों से सीधे दुबई पहुंचेंगे। उपकप्तान शुभमन गिल पंजाब में, हार्दिक पंड्या बड़ौदा में अभ्यास कर रहे हैं, जबकि अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव दलीप ट्रॉफी में खेल रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.