Facebook-f Youtube X-twitter

मोहाली में बाढ़ का डर, प्रशासन ने किया आपात कंट्रोल रूम एक्टिव

चंडीगढ़ | लगातार हुई भारी बारिश के कारण सुखना झील का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे झील के फ्लड गेट फिर से खोलने पड़े। इससे पहले सुबह करीब 4 बजे फ्लड गेट खोले गए थे, जिन्हें कई घंटों बाद शाम को बंद किया गया।

फ्लड गेट खुलने से घग्गर नदी का जलस्तर अचानक 70 हजार क्यूसेक से अधिक बढ़ गया, जिससे आसपास के निचले इलाके और गांव जलमग्न हो गए। मुबारकपुर और ईसापुर समेत कई गांवों में लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर हुए।

गांव पंडावाला और भगवानपुर के किसान और उद्योगपति भी नुकसान से नहीं बच पाए। खेतों में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं, जबकि दर्जनों फैक्ट्रियों में मशीनरी और तैयार माल क्षतिग्रस्त हो गया। सड़कें जलमग्न होने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया, और लोग अपने घरों में फंसे हुए हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदियों और बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आपातकालीन संपर्क नंबर:

मोहाली प्रशासन ने कंट्रोल रूम नंबर 0172-2219506 और मोबाइल 76580-51209 जारी किया है। सब-डिवीजन डेराबस्सी के नियंत्रण कक्ष से 01762-283224 पर भी सूचना दी जा सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा:एमएसपी बढ़ोतरी से हिमाचल के किसानों में बढ़ा विश्वास

ऊना,राकेश-:हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक खेती अब धीरे-धीरे किसानों की पहली पसंद बनती जा रही है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में प्राकृतिक खेती से उत्पादित फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी ने किसानों का भरोसा और मजबूत किया है। मुख्यमंत्री  के इस फैसले को ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रतिक्रिया...

हमीरपुर अवैध खनन मामला: राजेंद्र राणा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

हमीरपुर,अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में अवैध खनन मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। इस प्रकरण में स्थानीय विधायक आशीष शर्मा के परिजनों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में सुजानपुर के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने हमीरपुर थाना पहुंचकर...

चिट्टा तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने बैंक अधिकारी समेत एक और आरोपी को दबोचा

शिमला,17 अप्रैल-:जिला शिमला के थाना जुब्बल में दर्ज चिट्टा तस्करी के मामले में पुलिस को एक और अहम सफलता हाथ लगी है। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए तरुण ठाकुर (33 वर्ष) नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत...

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.