Facebook-f Youtube X-twitter

15 सितंबर तक बीजेपी में बड़ा फेरबदल तय

हरियाणा  |  हरियाणा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव को लेकर सियासी चर्चा फिर गर्म हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के बाद ही हरियाणा में प्रदेश अध्यक्ष के लिए प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 15 सितंबर तक संपन्न हो सकता है, उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का शेड्यूल जारी होने की संभावना है।

मोहन लाल बड़ौली का कार्यकाल पूरा, फिर से बने संभावित उम्मीदवार

बीजेपी हरियाणा के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का एक साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। वे पिछले साल लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए थे। पार्टी में उनकी लोकप्रियता और संगठनात्मक कामकाज को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है। बड़ौली के नेतृत्व में ही पार्टी ने विधानसभा चुनाव में सफलता पाई और संगठन का विस्तार भी हुआ।

सीएम नायब सिंह सैनी के साथ अच्छा तालमेल

सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए टास्क हरियाणा बीजेपी ने सफलता पूर्वक पूरे किए हैं। इसके साथ ही मोहन लाल बड़ौली और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बीच तालमेल भी अच्छा बताया जा रहा है।

अन्य दावेदारों के नाम भी चर्चा में

हालांकि बड़ौली के अलावा अन्य नेताओं के नाम भी चर्चा में हैं, जिनमें पार्टी मंत्री कृष्ण बेदी, भाजपा नेता सुदेश कटारिया और कंवरपाल गुर्जर शामिल हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव पहले, फिर प्रदेश अध्यक्ष

केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव पर ध्यान केंद्रित किए हुए है। करनाल से सांसद और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में चर्चा में है। जैसे ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा, हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का शेड्यूल सामने आएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.