Facebook-f Youtube X-twitter

PM मोदी ने किया बड़ा अनावरण, भारत बना तकनीकी महाशक्ति

दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश की पहली Made in India विक्रम 32-बिट प्रो चिप का अनावरण किया। राजधानी दिल्ली में आयोजित सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस के मंच से इस ऐतिहासिक कदम की घोषणा हुई। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे।

मोदी ने बताया कि इस साल से ही भारत में सेमीकंडक्टर चिपसेट का व्यावसायिक उत्पादन शुरू हो जाएगा। उन्होंने इसे भारत को आत्मनिर्भर बनाने और तकनीकी क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला बड़ा मील का पत्थर करार दिया।

आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम

भारत में बनी यह पहली प्रो चिप देश की तकनीकी प्रगति का प्रतीक मानी जा रही है। इसका इस्तेमाल स्मार्टफोन, कंप्यूटर, ऑटोमोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में किया जा सकेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे भारत न केवल विदेशी चिप्स पर निर्भरता घटाएगा बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन में भी एक अहम भूमिका निभाएगा। इसके साथ ही देश में नए रोजगार के अवसर और आर्थिक विकास की रफ्तार भी तेज होगी।

सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस का महत्व

तीन दिवसीय चौथा सेमीकॉन इंडिया कॉन्फ्रेंस इस बार विशेष रूप से भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने पर केंद्रित है। इसमें देश-विदेश से आए उद्योग विशेषज्ञ, नीति निर्माता और निवेशक एक साथ मिलकर इस क्षेत्र के विकास पर मंथन करेंगे। सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल के तहत यह सम्मेलन भारत को आने वाले समय में सेमीकंडक्टर हब बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.