लुधियाना | सतलुज नदी में लगातार बढ़ते पानी के दबाव से लुधियाना जिले के ससराली गांव के पास धुस्सी बांध कमजोर पड़ने लगा है। इस स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने आसपास के गांवों के निवासियों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है।
खतरे में ये गांव
प्रशासन के अनुसार, अगर बांध टूटता है तो ससराली, बूंट, रावत, हवास, सीड़ा, बूथगढ़, मंगली टांडा, ढेरी, ख्वाजके, खासी खुर्द, मंगली कादर, मत्तेवाड़ा, मांगत और मेहरबान गांव पानी से घिर सकते हैं।
प्रशासन की अपील
- हालात पर नज़र रखें और सतर्क रहें।
- दो मंजिला मकानों में लोग ऊपरी मंजिल पर रहें।
- एक मंजिला घर या निचले इलाकों के लोग तुरंत सुरक्षित स्थान पर जाएं।
- जरूरी दस्तावेज़ और सामान पानी-रोधी बैग में रखें।
- बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों को पहले सुरक्षित जगह पहुंचाएं।
बनाए गए रेस्क्यू सेंटर
- राहों रोड, गौंसगढ़ सत्संग घर
- चंडीगढ़ रोड, मुंडियां सत्संग घर
- टिब्बा रोड सत्संग घर
- कैलाश नगर सत्संग घर
- गांव ससराली के पास राधा स्वामी सेंटर
- खासी कलां मंडी व स्कूल
- भूखड़ी स्कूल
- मत्तेवाड़ा स्कूल व मंडी
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन टीमों के निर्देशों का पालन करें।
आपातकालीन नंबर
- फ्लड कंट्रोल रूम: 0161-2433100
- पुलिस हेल्पलाइन: 112