Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्र ने मानी दो मांगें, धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने स्थगित किया आमरण अनशन

Mandi, Dharamveer

बीते 9 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे धर्मपुर से कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ने मंगलवार को अपना अनशन स्थगित कर दिया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन खत्म करवाया।

डिप्टी सीएम ने बताया कि चंद्रशेखर की तीन में से दो प्रमुख मांगों को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। तीसरी मांग पर भी फैसला लगभग हो चुका है।

हाईवे निर्माण को लेकर बनेगा रोडमैप

केंद्र ने आश्वासन दिया है कि हाईवे निर्माण के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रशासनिक व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की कमेटी गठित होगी।

अधिकारियों को हटाने की मांग पर केंद्र का प्रस्ताव

विधायक की तीसरी मांग मोर्थ (MORTH) के अधिकारियों को बदलने की थी। इस पर केंद्र सरकार ने प्रदेश को लिखित में प्रस्ताव भेजा है कि यदि अधिकारियों को बदला जाता है तो पूरी यूनिट ही बंद करनी पड़ेगी। प्रदेश सरकार ने इस प्रस्ताव पर सहमति जता दी है और अब अंतिम निर्णय केंद्र लेगा।

डिप्टी सीएम बोले – आंदोलन सफल रहा

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि “विधायक की तीनों मांगें लगभग पूरी हो चुकी हैं। यह आंदोलन उनके क्षेत्र और जनता के हित में सफल साबित हुआ है। प्रदेश सरकार लगातार इस विषय को केंद्र के समक्ष उठाती रही है।”

विधायक चंद्रशेखर का बयान – “अनशन स्थगित किया है, समाप्त नहीं”

विधायक चंद्रशेखर ने स्पष्ट किया कि उनका अनशन केवल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में फिर से कोताही बरती गई तो आंदोलन दोबारा शुरू होगा।
उन्होंने आंदोलन के दौरान सहयोग देने के लिए प्रदेश सरकार, जनता और समर्थकों का आभार जताया। चंद्रशेखर ने कहा कि इस अनशन ने उन्हें अपनों की पहचान कराई और कई चेहरे बेनकाब हुए।

स्वास्थ्य में गिरावट, 5.5 किलो वजन घटा

धर्मपुर विधायक का अनशन लगातार 9 दिनों तक चला। इस दौरान उनका वजन साढ़े 5 किलो घट गया। कुछ दिन पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज चढ़ाया था क्योंकि स्वास्थ्य में लगातार गिरावट दर्ज हो रही थी। मंगलवार को अंततः उन्होंने अनशन स्थगित कर दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी...

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.