Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव: सोयाबीन अब नया हथियार

नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चीन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह जानबूझकर अमेरिकी सोयाबीन किसानों से खरीदारी नहीं कर रहा है। इसे आर्थिक दुश्मनी बताते हुए ट्रंप ने चीन के साथ खाद्य तेल और अन्य व्यापारिक संबंधों को समाप्त करने की चेतावनी दी। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर कहा, “हम आसानी से खाद्य तेल खुद बना सकते हैं, इसके लिए हमें चीन की जरूरत नहीं।”

अमेरिका में किसानों की मुश्किलें बढ़ीं

यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका में सोयाबीन की फसल तैयार हो चुकी है, लेकिन इस बार चीन ने कोई खरीदारी नहीं की, जिससे कीमतें गिर रही हैं और किसान संकट में हैं।

पहले चीन अमेरिकी सोयाबीन का सबसे बड़ा खरीदार था, लेकिन अब वह दक्षिण अमेरिका से सोयाबीन खरीद रहा है। सितंबर में अकेले अर्जेंटीना से 20 लाख टन सोयाबीन खरीदी गई। विशेषज्ञों का कहना है कि यह कदम ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाए गए नए टैरिफ का असर है।

अमेरिका दुनिया के 61% सोयाबीन का निर्यात करता है। पिछले साल चीन ने लगभग 1.05 लाख करोड़ रुपये का सोयाबीन खरीदा था। इस बार आयात बंद होने से मिडवेस्ट के किसान फसल भंडारण करने को मजबूर हैं, क्योंकि बाजार में कीमतें गिर रही हैं।

ट्रंप के टैरिफ ने उर्वरक और उपकरणों की लागत बढ़ा दी है, जिससे किसानों का मुनाफा कम हो रहा है। चीन की इस रणनीति को पहले दुर्लभ खनिजों (Rare Earths) पर प्रतिबंध लगाने से जोड़ा जा रहा है, जब उसने व्यापार युद्ध में दबाव बनाने के लिए ऐसा किया था। अब सोयाबीन इसी खेल का नया हथियार बन गया है।

सिर्फ सोयाबीन तक सीमित नहीं

विशेषज्ञों का कहना है कि यह विवाद केवल सोयाबीन तक सीमित नहीं है। चीन की रणनीति वही है, जो उसने दुर्लभ खनिजों के मामले में अपनाई थी। सोयाबीन भले ही दुर्लभ खनिजों जितनी अनूठी नहीं है, लेकिन यह चीन के सुअर और पोल्ट्री उद्योग के लिए बेहद जरूरी है। चीन ने दक्षिण अमेरिका से आयात बढ़ाकर अमेरिका पर दबाव बनाने की रणनीति अपनाई है और ट्रंप को इसका स्पष्ट संदेश दे दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.