Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में सिख दंगा पीड़ितों को सरकारी नौकरी देने का फैसला

पंचकूला |  हरियाणा मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में मुख्यमंत्री नायब सैनी की उस घोषणा को औपचारिक मंजूरी मिल गई, जिसमें उन्होंने 1984 के सिख दंगों के पीड़ित परिवारों के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का वादा किया था।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सिख दंगा पीड़ित परिवारों के योग्य सदस्यों को हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, राज्य सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि उन पीड़ित परिवारों के आश्रितों को भी नौकरी का लाभ मिलेगा, जिनके परिजन दंगों के दौरान हरियाणा से बाहर मारे गए थे।

सरकार ने यह भी तय किया है कि अनुबंध आधार पर नियुक्त किए गए इन कर्मचारियों को 58 वर्ष की आयु तक सेवा से नहीं हटाया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने यह घोषणा 25 अगस्त को हरियाणा विधानसभा में की थी। इसके बाद सरकार ने साल 2022 की रोजगार नीति में संशोधन कर एक नया प्रावधान जोड़ा है। इस क्लॉज के तहत दंगा पीड़ित परिवार अपने एक सदस्य को सर्वसम्मति से नामित कर सकता है, जिसे हरियाणा कौशल रोजगार निगम द्वारा लेवल-I, II या III कैटेगरी में उपयुक्त पदों के लिए चयनित किया जाएगा।

यदि किसी विभाग में रिक्तियां उपलब्ध नहीं हैं, तो निगम पात्र उम्मीदवार को अन्य विभाग या संस्थान में समायोजित करेगा, ताकि उसे रोजगार का अवसर सुनिश्चित हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.