Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नशे में धुत युवकों का हमला, मजदूरों और मालिक के बेटे घायल

पानीपत। चांदनीबाग थाना क्षेत्र के छाजपुर के पास नशे में धुत युवकों ने घर लौट रहे तीन मजदूरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उनसे नकदी छीन ली। हमले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फैक्ट्री मालिक के बेटों पर भी आरोपितों ने हमला बोल दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मजदूरों पर अचानक हमला, लूटी गई नकदी

पीड़ित लेबर लोकेश, साहिल और रूस्तम काम समाप्त कर निम्बरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि वहां मौजूद नशेड़ी युवकों ने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। थोड़ी ही देर में विवाद बढ़ा और आरोपितों ने मजदूरों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके पास रखे पैसे भी छीन लिए गए। घायल मजदूर किसी तरह खुद को बचाते हुए पास की एक दुकान में घुस गए।

फोन करने पर दुकानदार ने भी की मारपीट

घटना की सूचना मजदूरों ने फैक्ट्री सुपरवाइजर मुकेश को दी। इसी दौरान मौके पर मौजूद हार्डवेयर दुकानदार सोनू ने मजदूरों से फोन करने की बात को लेकर विवाद बढ़ाया और फिर उनके साथ दोबारा मारपीट कर दी।

बचाव में पहुंचे फैक्ट्री मालिक के बेटों को भी पीटा

मामला पता लगते ही फैक्ट्री मालिक के बेटे वहां पहुंचे, लेकिन नशे में धुत युवकों ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी

सूचना पर चांदनीबाग थाना पुलिस और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों सहित कई अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट, मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.