Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुराह नागरिक अस्पताल की सूरत बदलेगा प्रशासन, जल्द मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

Chamba, Manjur Pathan-:चुराह विधानसभा क्षेत्र के एकमात्र नागरिक अस्पताल में लंबे समय से चली आ रही मूलभूत सुविधाओं की कमी को अब अनदेखा नहीं किया जाएगा। मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चुराह प्रशासन ने ठोस पहल शुरू कर दी है। इसी कड़ी में प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण कर नागरिक अस्पताल की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बिजली, पानी, शौचालय और अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क जैसी अहम समस्याएं सामने आईं। प्रशासन ने इन सभी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने के निर्देश जारी किए हैं। अस्पताल में बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या को देखते हुए बिजली विभाग को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरीजों के इलाज में किसी प्रकार की रुकावट न आए।इसके साथ ही नागरिक अस्पताल में शौचालयों की संख्या कम होने और उनकी स्थिति खराब होने पर ग्रामीण विकास विभाग को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि मरीजों, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शौचालयों की संख्या बढ़ाई जाएगी और उनकी साफ-सफाई सुनिश्चित की जाएगी।अस्पताल तक पहुंचने वाली सड़क को भी चौड़ा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एंबुलेंस और अन्य वाहन आसानी से अस्पताल तक पहुंच सकें। सड़क के संकरे होने के कारण अक्सर मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, जिसे अब जल्द दूर किया जाएगा।


एसडीएम चुराह राजेश कुमार जरियाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि नागरिक अस्पताल में विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर समस्याओं की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में बिजली, पानी, शौचालय और सड़क से जुड़ी सभी दिक्कतों को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.