Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस वॉल्वो में घूमें या जम्बो-जेट में…2027 में उतरना उन्हें ‘पैदल’ ही पड़ेगा : भाजपा विधायक

Dharamshala, Rahul-पूर्व उद्योग मंत्री और विधायक बिक्रम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार प्रदेश के इतिहास की सबसे विफल सरकार साबित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी 2027 में वॉल्वो या जम्बो-जेट में भी घूमेगी, तो जनता उन्हें पैदल घर भेजने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि बिहार की तरह कांग्रेस हिमाचल में ‘ऑल्टो मॉडल’ में फिट होगी, क्योंकि जनता अब उनकी हकीकत जान चुकी है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि सरकार के तीन साल के कार्यकाल में जनता निराश और परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास अपनी कोई नई योजना नहीं है, बल्कि पूर्व भाजपा सरकार की दर्जनों योजनाओं को बंद कर दिया गया है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाए बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।पूर्व मंत्री ने कहा कि बीते वर्षों में सरकार ने बिजली, पानी और अन्य सेवाओं में महंगाई बढ़ाकर जनता पर करों का बोझ डाला है।लगातार बढ़ते कर्ज ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर दिया है।केंद्र सरकार से मिली निधियों का सही उपयोग न होने से विकास परियोजनाए प्रभावित हुई हैं और कई योजनाए धीमी गति से चल रही हैं।उन्होंने कहा कि पालमपुर यूनिवर्सिटी और धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय जैसी संस्थाओं के विकास कार्यों में देरी से शिक्षा क्षेत्र को बड़ा नुकसान हुआ है।बिक्रम ठाकुर ने कहा कि हर वर्ग में असंतोष बढ़ रहा है और जनता अब अपने हक के लिए आवाज़ बुलंद कर रही है।उन्होंने दावा किया कि 2027 के चुनावों में जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी और भाजपा की नीतियों में एक बार फिर भरोसा जताएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.