Facebook-f Youtube X-twitter

जन संकल्प सम्मेलन: हमीरपुर से जाएंगी 106 बसें.. लाभार्थियों की आवाजाही और खाने-पीने के लिए विशेष 

Hamirpur, Arvind-:प्रदेश सरकार के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 दिसंबर को मंडी में आयोजित होने वाले जन संकल्प सम्मेलन में जिला हमीरपुर से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। इस आयोजन के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसडीएम और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि हमीरपुर जिला से लाभार्थियों और अन्य प्रतिभागियों को मंडी ले जाने के लिए 106 बसों की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त 100 से अधिक छोटे वाहन भी मंडी जाने की संभावना है।उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह नाश्ते और पीने के पानी का प्रबंध विभिन्न स्थानों पर किया गया है। सभी उपमंडलों के लिए अलग-अलग रवाना बिंदु तय किए गए हैं, जबकि दोपहर का पैक्ड भोजन मंडी के पड्डल मैदान में उपलब्ध कराया जाएगा, जहां जन संकल्प सम्मेलन का आयोजन होना है।

उपायुक्त ने बताया कि प्रत्येक उपमंडल से संबंधित अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि लोगों की सुविधाजनक आवाजाही और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। एचआरटीसी ने भी बसों के रूट और समय-सारिणी निर्धारित कर दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की स्थिति में प्रतिभागी नोडल अधिकारियों से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रत्येक बस पर पहचान के लिए विशेष स्टिकर लगाए जा रहे हैं, जिससे प्रतिभागियों को अपनी बस आसानी से पहचानने में सुविधा होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा के दौरान यात्री सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि सभी लोग कार्यक्रम में सहज रूप से भाग ले सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

सराज में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का उग्र विरोध, पंचायत में दुकान खोलने पर जारी धरना

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में शराब के नए ठेके को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। बस्सी पंचायत की महिलाओं ने इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पिछले कई दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। महिलाओं का साफ कहना है कि वे अपनी पंचायत के दायरे में किसी भी स्थिति...

एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 8 लाख की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, कैथल। जिले में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के नाम पर एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव रामनगर भूना निवासी मंजीत कौर ने सीवन थाना में दी शिकायत में...

PM मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण मुद्दे पर बयान की संभावना

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से इसकी आधिकारिक जानकारी जारी किए जाने के बाद पूरे देश में इस संबोधन को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री अपने संबोधन में हाल ही में चर्चा में रहे...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.