Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौरा के माजरा में अमानवीय घटना: 300 कुत्तों के बीच जिंदा गाय फेंकने का आरोप..

Nurpur, Sanjeev-:हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की तहसील इंदौरा के माजरा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। यहां पठानकोट निवासी सोनिया चौधरी, जो “वॉइस लैस फाउंडेशन” नामक संस्था चलाती हैं, पर लगभग 300 आवारा कुत्तों के बीच जिंदा गाय फेंकने का आरोप लगा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, संस्था द्वारा बनाए गए ऊंची चारदीवारी वाले परिसर में करीब 200 से 300 कुत्ते रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि महिला लंबे समय से इन कुत्तों को जिंदा जानवर खिलाने जैसे अमानवीय कार्य करती रही है। दो दिन पहले की घटना में महिला ने एक जिंदा गाय को कुत्तों के झुंड के बीच फेंक दिया, जिसके बाद कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। गाय दर्द से तड़पती रही और उसकी चीखें दूर तक सुनाई दीं। यह भयावह दृश्य देखकर ग्रामीण अपनी छतों पर इकट्ठा हुए और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और धार्मिक संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गाय को कुत्तों से छुड़ाकर इलाज के लिए गौशाला भेजा गया। इस घटना ने पूरे इलाके में नैतिक और धार्मिक आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है।

अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सह निदेशक राजेश पठानिया ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी संस्था के खिलाफ शिकायतें सामने आई थीं, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि गाय हिंदू समाज के लिए आस्था और धर्म का प्रतीक है, और इस तरह की घटनाएं समाज के लिए पीड़ादायक हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे मामलों पर सख्त कानून बनाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी क्रूरता न हो सके।

महिला सोनिया चौधरी के खिलाफ  मामला दर्ज 

इस पूरे मामले पर एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद “वॉइस लैस फाउंडेशन” चलाने वाली महिला सोनिया चौधरी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच निष्पक्ष और त्वरित होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...

कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। पुलिस जहां लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ...

चंडीगढ़ में कई युवाओं ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

शगुन कश्यप । चंडीगढ़समर न्यूज आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई में कई युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर चंडीगढ़ आप प्रभारी जरनैल सिंह ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उनके जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में छात्र राजनीति से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.