Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जन संकल्प सम्मेलन को लेकर मंडी में 650 जवानों की तैनाती – 6 सेक्टरों में बांटा गया शहर

Mandi, Dharamveer– मंडी के पड्डल मैदान में 11 दिसंबर को होने वाले जन संकल्प सम्मेलन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए कुल 650 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। शहर को 6 सुरक्षा सेक्टरों में विभाजित किया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सभा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी। भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए गाड़ियों की पार्किंग के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। इन पार्किंग क्षेत्रों को भी उप-सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जहां पुलिस कर्मी लगातार निगरानी रखेंगे।एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सभा स्थल में खाने-पीने का सामान, बैग और पर्स ले जाने की अनुमति होगी, लेकिन ज्वलनशील या नुकीले पदार्थों को लाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि सुरक्षा जांच के दौरान किसी भी संदिग्ध सामान की पूरी तरह से पुलिस जांच की जाएगी।उन्होंने यह भी अपील की कि जनता पुलिस प्रशासन का सहयोग करे ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। पुलिस द्वारा हर प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच की जाएगी और कार्यक्रम स्थल पर अतिरिक्त बल तैनात रहेगा ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है। निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो...

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, NH-48 पर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,...

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने...

वार्ड-5 के आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने साथियों सहित थामा चित्रा सरवारा का दामन

Summer express, अंकुर कपूर, अम्बाला छावनी | अम्बाला छावनी की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसने स्थानीय सियासी फिज़ा में नई हलचल पैदा कर दी। वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की युवा नेत्री एवं टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

Summer express/शिमला, संजू-: भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.