Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका वीज़ा नियम सख्त, पंजाब के आवेदकों की परेशानियां और बढ़ीं

पंजाब  | पंजाब और उत्तर भारत के उन युवाओं के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं जो अमेरिका जाने का सपना देख रहे थे। अमेरिकी दूतावास ने H-1B वीज़ा प्रक्रिया को लेकर बड़ी सख्ती लागू की है, जिसके चलते हजारों भारतीयों की अपॉइंटमेंट पर सीधा असर पड़ा है। दूतावास की ओर से जारी नोटिस में साफ किया गया है कि सितंबर से दिसंबर के बीच जिन आवेदकों की वीज़ा अपॉइंटमेंट तय की गई थी और बाद में जिन्हें पुनर्निर्धारण संबंधी सूचना मिली है, वे अब पुराने स्लॉट पर इंटरव्यू देने नहीं पहुंच सकेंगे। प्रवेश केवल नई तारीख पर ही मिलेगा। सूत्रों के अनुसार, दिसंबर महीने की अधिकांश अपॉइंटमेंट को रद्द कर मार्च 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

नई नीति के पीछे मुख्य कारण अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा शुरू किया गया सोशल मीडिया वेरिफिकेशन है, जिसे 15 दिसंबर से अनिवार्य किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के तहत H-1B और H-4 वीज़ा आवेदकों को अपना सोशल मीडिया प्रोफाइल पब्लिक मोड में रखना अनिवार्य होगा, ताकि अधिकारी उनकी ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच कर सकें। सुरक्षा जोखिम वाले किसी भी आवेदक को तुरंत स्कैनिंग सूची से बाहर किया जा सकता है। यही वजह है कि कई इंटरव्यू अचानक स्थगित कर दिए गए और इन्हें नई तारीखों पर पुनर्निर्धारित किया जा रहा है।

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों में अमेरिकी प्रशासन H-1B वीज़ा प्रोग्राम को लेकर बेहद सतर्क हो गया है। इससे पहले सितंबर 2025 में नए H-1B वीज़ा पर 1 लाख डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाया गया था। साथ ही सुरक्षा चिंताओं के आधार पर कुछ देशों के ग्रीन कार्ड और नागरिकता संबंधी आवेदनों को भी अस्थायी रूप से रोका गया था। स्टेट डिपार्टमेंट का मानना है कि हर वीज़ा निर्णय राष्ट्रीय सुरक्षा नीति से जुड़ा होता है और सोशल मीडिया जांच इसी नीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

H-1B वीज़ा अत्यधिक कुशल विदेशी पेशेवरों—जैसे आईटी, इंजीनियरिंग, फाइनेंस, विज्ञान, और हेल्थकेयर सेक्टर के विशेषज्ञों—को अमेरिकी कंपनियों में काम करने की अनुमति देता है। यह वीज़ा शुरू में तीन साल के लिए जारी किया जाता है और अधिकतम छह साल तक बढ़ाया जा सकता है। H-1B वीज़ा धारक अपने परिवार को H-4 वीज़ा पर अमेरिका ले जा सकते हैं, हालांकि कार्य अनुमति अलग नियमों के तहत दी जाती है।

हर साल लाखों आवेदन आने के कारण H-1B प्रक्रिया पहले ही काफी प्रतिस्पर्धात्मक थी, लेकिन अब सोशल मीडिया वेरिफिकेशन, अपॉइंटमेंट स्थगन, और शुल्क वृद्धि जैसी नई शर्तों ने इसे और चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पंजाब सहित कई राज्यों में विदेश जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को अब वीज़ा प्रक्रिया में अतिरिक्त देरी और कड़े मापदंडों का सामना करना पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.