Facebook-f Youtube X-twitter

दूल्हे की गाड़ी को रास्ते में रोककर किया हमला लूटपाट की घटना को भी दिया अंजाम

Summer express,पलवल  | पलवल के हथीन–मंडकोला रोड पर एक बारात के काफिले को रोककर हमले और लूटपाट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात हमलावरों ने दूल्हे की गाड़ियों को घेरकर न सिर्फ तोड़फोड़ और मारपीट की, बल्कि सोने के आभूषण और कीमती सामान भी लूट लिया।

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, नूंह जिले के खेड़ाझेरा गांव निवासी राकिम की बारात धौज गांव जा रही थी। जैसे ही काफिला मंडकोला के पास पहुंचा, तभी एक बलेनो कार और 8–10 बाइकों पर सवार करीब 25 से 30 युवकों ने दूल्हे की फॉर्च्यूनर और थार गाड़ियों को रास्ते में रोक लिया।

इसके बाद हमलावरों ने लाठी, डंडों, रॉड और सरियों से गाड़ियों पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए। आरोप है कि इस दौरान दूल्हे के गले से करीब 10 ग्राम सोने की चेन छीन ली गई, जबकि गाड़ी में रखे सूटकेस से 20 ग्राम सोने की हसली, 20 ग्राम का गुलीबंद और कीमती कपड़े भी लूट लिए गए।

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान फायरिंग भी की गई, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस हमले में फॉर्च्यूनर गाड़ी का चालक आसिफ गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हथीन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूल्हे के पिता सफात ने अपनी शिकायत में तीन नामजद आरोपियों सहित कुल 30 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि इनमें उनका दामाद राहुल, उसका भाई अलीम और साहिर शामिल हैं। परिवार के अनुसार राहुल से पहले से विवाद चल रहा था, जिसे लेकर यह हमला किया गया।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और सभी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में रहस्यमयी परिस्थितियों में साढ़े 6 वर्षीय बच्ची नायरा हुई गायब,

हमीरपुर, अरविंद-:हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के अंतर्गत आने बड़सर उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़साई के गांव कलबाड़ा की साढ़े 6 वर्षीय बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गई है। तीन दिन बीत जाने बाबजूद भी बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। बच्ची के लापता होने के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा...

तमिलनाडु चुनाव से पहले सियासी घमासान, उदयनिधि ने केंद्र पर साधा निशाना

Summer express, चेन्नई | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य के साथ वित्तीय और अधिकारों के स्तर पर भेदभाव किया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी एक बार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.