सड़क निर्माण को लेकर नाहन में सियासी टकराव तेज, भाजपा–कांग्रेस आमने-सामने

Nahan, Satish Sharma-:नाहन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। विकास कार्यों का श्रेय लेने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता आमने-सामने आ गए हैं। जहां भाजपा इन कार्यों को अपनी उपलब्धि बता रही है, वहीं कांग्रेस ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

आज नाहन में कांग्रेस नेताओं ने मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा के दावों को सिरे से खारिज किया। कांग्रेस नेता नरेंद्र तोमर ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में जिन सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है, वे सभी मौजूदा कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थानीय विधायक अजय सोलंकी के निरंतर प्रयासों से वर्षों से लंबित पड़ी कई सड़कों को मंजूरी मिली, साथ ही फॉरेस्ट क्लीयरेंस से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया।

नरेंद्र तोमर ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता इन विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में नाहन विधानसभा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सड़कों को स्वीकृति दी गई है, जो लंबे समय से अटकी हुई थीं। अब इन सड़कों के निर्माण कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।कांग्रेस नेता ने बताया कि इन सड़क परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिससे क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की सच्चाई जनता के सामने है और भाजपा चाहे जितने भी दावे करे, हकीकत को बदला नहीं जा सकता।कुल मिलाकर, सड़क निर्माण को लेकर नाहन में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। अब देखना होगा कि जनता किसके दावों पर भरोसा करती है और आने वाले समय में यह मुद्दा राजनीतिक रूप से क्या मोड़ लेता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.