Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शाहपुर बनेगा पर्यटन का नया केंद्र, विकास से मजबूत होगी स्थानीय अर्थव्यवस्था: केवल सिंह पठानिया

Dharamshala, 16 December-:उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि कांगड़ा जिला, विशेषकर शाहपुर क्षेत्र में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं मौजूद हैं और राज्य सरकार इन्हें साकार करने के लिए गंभीरता से प्रयासरत है। पर्यटन से जुड़े प्रोजेक्ट्स के धरातल पर उतरने से न केवल क्षेत्र की पहचान राष्ट्रीय स्तर पर बनेगी, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आय के नए साधन भी उपलब्ध होंगे।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि दिल्ली से लौटते समय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ तथा कांगड़ा हवाई अड्डे पर पर्यटन विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाओं, प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक स्थलों के महत्व से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इन सुझावों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के सुनियोजित विकास को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया।उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का धारकंडी क्षेत्र प्राकृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध है। यहां बोह वैली, तल माता मंदिर, नड्डी क्षेत्र, गुणामाता मंदिर और खबरू वॉटरफॉल जैसे अनेक आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। शांत वातावरण, हरियाली से ढकी पहाड़ियां और प्राकृतिक जलस्रोत इन स्थानों को पर्यटकों के लिए बेहद आकर्षक बनाते हैं। यदि इन स्थलों का योजनाबद्ध तरीके से विकास किया जाए, तो शाहपुर क्षेत्र पर्यटन मानचित्र पर एक महत्वपूर्ण स्थान हासिल कर सकता है।

उप मुख्य सचेतक ने कहा कि पर्यटन स्थलों के विकास से स्थानीय लोगों को होटल, होमस्टे, परिवहन, हस्तशिल्प और अन्य सेवाओं के माध्यम से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और युवाओं को अपने क्षेत्र में ही रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पर्यटन विकास केवल संरचनात्मक विकास तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि इसमें स्थानीय लोगों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि राज्य सरकार कांगड़ा जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 460 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है और कार्य तेजी से प्रगति पर है। हवाई अड्डे के विस्तार से पर्यटकों की आवाजाही में वृद्धि होगी, जिससे पूरे कांगड़ा क्षेत्र को लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भूमि मूल्यों में बढ़ोतरी होगी, जिससे स्थानीय निवासियों को आर्थिक लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला में धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन, प्रकृति पर्यटन और ग्रामीण पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन सभी क्षेत्रों में विकास होने से जिले की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएगा।

उप मुख्य सचेतक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व और राज्य सरकार के सतत प्रयासों से कांगड़ा जिला पर्यटन के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र एक उभरते हुए पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार, उपायुक्त हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फतेहगढ़ साहिब में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराने के बाद स्कूटी में लगी आग

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में देर रात एक भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। चंडीगढ़-सरहिंद मार्ग पर गांव पीर जैन के निकट हुए इस हादसे में एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसके बाद स्कूटी ट्रक के नीचे फंस गई...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

हैदराबाद पुलिस अकादमी में ट्रेनी IPS पर रेप और हत्या के प्रयास का आरोप, 14 दिन की न्यायिक हिरासत

Summer express, हैदराबाद। देश की प्रतिष्ठित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में प्रशिक्षण ले रहे एक आईपीएस अधिकारी पर गंभीर आपराधिक आरोप लगने के बाद मामला और तूल पकड़ गया है। एक महिला आईपीएस प्रोबेशनर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी ट्रेनी अधिकारी के खिलाफ रेप और हत्या के प्रयास की...

‘ड्रीम सिटी’ के नाम पर सपनों का सौदा! नूरवाला में धड़ल्ले से बिक रहे अवैध प्लॉट और ग्लाडा की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

राजवीर बख्शी | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार के अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई के दावों के बीच लुधियाना के नूरवाला क्षेत्र में बिना मंजूरी कॉलोनियां विकसित कर प्लॉटों की बिक्री का सिलसिला जारी है।क्षेत्र में जगह-जगह लगे विज्ञापन बोर्डों पर “ड्रीम सिटी” के नाम से 4400 रुपये प्रति गज में प्लॉट और आसान किस्तों का लालच...

नशे का खौफनाक मंजर, पार्कों से लेकर सड़कों तक बेसुध हालत में मिल रहे युवक-युवतियां

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के तहत लुधियाना पुलिस लगातार नशा तस्करों और नशेड़ियों के खिलाफ लगातार मामले दर्ज करती नजर आ रही, बावजूद इसके कई नशेड़ी अभी भी शहर के अलग अलग इलाकों में नशे का सेवन करते दिखाई दे रहे है।ऐसे में यह...

कुंभड़ा में लड़कियों की तस्करी मामले में पुलिस पर उठे सवाल

सागर पाहवा । मोहालीसमर न्यूज सेक्टर-68 स्थित गांव कुंभड़ा से जुड़े कथित लड़कियों की तस्करी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। एससी/बीसी महापंचायत पंजाब के प्रधान ने पुलिस प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि मामले की निष्पक्ष जांच करने के बजाय पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाने की कोशिश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.