Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़: बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन मौत मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR

बहादुरगढ़  | बहादुरगढ़ के बास्केटबॉल खिलाड़ी अमन की मौत के मामले में पुलिस ने आखिरकार एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना में अमन के पिता की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि यह एफआईआर हादसे के लगभग एक महीने बाद दर्ज की गई।

जानकारी के अनुसार, 23 नवंबर को ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बास्केटबॉल का जर्जर पोल अचानक गिर गया। इस हादसे में अमन गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे पीजीआई रोहतक रेफर किया गया। अगले दिन 24 नवंबर को इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई।

परिजनों ने स्टेडियम प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया और पीजीआई के डॉक्टरों पर भी इलाज में चूक का आरोप लगाया। हादसे के बाद एसडीएम की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया गया था, लेकिन एक महीने बाद भी रिपोर्ट सामने नहीं आई।

अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि स्टेडियम में लगे जर्जर पोल की जिम्मेदारी किस विभाग या अधिकारी की थी, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जमील अहमद ने बताया कि FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अमन के परिवार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.