Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में सहकारिता सम्मेलन, अमित शाह ने किए बड़े ऐलान

पंचकूला |  हरियाणा के पंचकूला स्थित इंद्र धनुष ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय सहकारिता सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमित शाह का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया, जबकि स्मृति चिन्ह के रूप में उन्हें हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक बैलगाड़ी और हल भेंट किए गए।

हरियाणा ने देश को बनाया खाद्यान्न में आत्मनिर्भर: अमित शाह

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमित शाह ने हरियाणा के किसानों, सैनिकों और खिलाड़ियों की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब ने देश को खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है। एक समय था जब देश को अमेरिका से लाल गेहूं आयात करना पड़ता था, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है।

शाह ने कहा कि देश की तीनों सेनाओं में हरियाणा के जवानों की संख्या उल्लेखनीय है और खेलों में भी हरियाणा के खिलाड़ियों ने पदक तालिकाओं में देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने सहकारिता को खुशहाली और समृद्धि का माध्यम बताते हुए कहा कि सहकारी मॉडल से देश और राज्य में विकास के नए रास्ते खुले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर में 20 अमूल जैसे सहकारी संस्थान स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी की बड़ी घोषणा, पैक्स से मिलेगा 15 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2021 में सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद इस क्षेत्र को नई दिशा मिली है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में नई सहकारिता नीति-2025 को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

सीएम सैनी ने घोषणा की कि प्रदेश में पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों) के माध्यम से किसानों को 15 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दिया जाएगा। जो समितियां समय पर ऋण चुकाएंगी, उन्हें भी आगे बिना ब्याज के ऋण की सुविधा मिलेगी।

सलेमपुर में चिलिंग सेंटर और रेवाड़ी में आटा मिल का उद्घाटन

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने इस दौरान भिवानी के सलेमपुर में 20 हजार मीट्रिक टन क्षमता वाले चिलिंग सेंटर और रेवाड़ी के जाटूसाना में 13.60 करोड़ रुपये की लागत से बनी 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाली आटा मिल का भी शुभारंभ किया। कार्यक्रम में लाभार्थियों को डेबिट कार्ड भी वितरित किए गए, जिनसे 5 लाख रुपये तक का लेन-देन और 2 लाख रुपये का मुफ्त बीमा लाभ मिलेगा।

हरियाणा पुलिस की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए अमित शाह

इसके बाद अमित शाह और मुख्यमंत्री नायब सैनी सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हरियाणा पुलिस की पासिंग आउट परेड में शामिल हुए। इस अवसर पर 5161 नव-भर्ती पुलिस जवानों ने शपथ ली। अमित शाह ने कहा कि यह पहली बैच है जिसमें बड़ी संख्या में बेटियां शामिल हैं, जिससे देश की सुरक्षा और मजबूत हुई है। उन्होंने बताया कि इस बैच की औसत आयु 26 वर्ष है और यह नए कानूनों के साथ प्रशिक्षित पहली पुलिस फोर्स है।

जल्द लॉन्च होगी भारत सहकारिता एयर टैक्सी

केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय की आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अगले एक-दो महीनों में भारत सहकारिता एयर टैक्सी योजना लॉन्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत टैक्सी संचालकों को सीधा मुनाफा मिलेगा, बीमा सुविधा दी जाएगी और विज्ञापन से होने वाली आय भी संचालकों को ही मिलेगी। इस पहल से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और सहकारिता को और मजबूती मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, विक्रमादित्य सिंह ने दिखाई हरी झंडी

Summer express/शिमला,संजू -:शिमला ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। गुरुवार को शिमला के ओल्ड बस स्टैंड से शिमला ग्रामीण के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 30 नई इलेक्ट्रिक बसों को रवाना किया गया। लोक निर्माण मंत्री एवं शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.