Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में HTET आवेदन प्रक्रिया शुरू, 4 जनवरी तक ऑनलाइन फॉर्म भरने का मौका

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस बार अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सीमित समय दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 24 दिसंबर से 4 जनवरी तक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर अभ्यर्थियों को 4 और 5 जनवरी को सुधार का अवसर मिलेगा। आवेदन के लिए आवश्यक लिंक बोर्ड की वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया गया है, जहां से उम्मीदवार पूरी प्रक्रिया आसानी से पूरी कर सकते हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 में दो बार HTET परीक्षा आयोजित करने का शेड्यूल भी जारी किया है। जनवरी 2026 में होने वाली परीक्षा को HTET-2025 माना जाएगा, जिसका संभावित आयोजन 17 और 18 जनवरी 2026 को किया जाएगा। इसके बाद नवंबर 2026 में HTET-2026 की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने HTET के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित कर दिया है। अनुसूचित जाति और दिव्यांग श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए लेवल-1 की फीस 500 रुपये, लेवल-2 की 900 रुपये और लेवल-3 की 1200 रुपये रखी गई है। वहीं अन्य सभी अभ्यर्थियों के लिए लेवल-1 की फीस 1000 रुपये, लेवल-2 की 1800 रुपये और लेवल-3 की 2400 रुपये तय की गई है।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि HTET के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं और सभी उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी और दिशा-निर्देश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

राहुल की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं, जवाबदेही की जरूरत : वड़िंग

दलजीत विक्की | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने शहर के मशहूर पंडित छोले-कुलचे वाले के बेटे राहुल की दिनदहाड़े बेरहमी से की गई हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया और पंजाब में...

नाम रस को जीवन में स्थान दें: पुंडरीक गोस्वामी जी

लक्की भट्टी | लुधियानासमर न्यूजसिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में श्री सिद्ध पीठ परिकर एवं बदाना मंडल सेवक सिद्ध पीठ की ओर से पं. राज कुमार शर्मा जी की अध्यक्षता में भव्य संकीर्तन भाव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीधाम वृंदावन से परम पूज्य पुण्डरीक गोस्वामी जी महाराज...

रंदारी नहीं मिली तो इमिग्रेशन दफ्तर पर चलाईं गोलियां, एक आरोपी काबू

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज लुधियाना के मॉडल टाउन स्थित ब्राइट वे वीजा इमिग्रेशन कार्यालय पर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कार्यालय के मालिक से रंगदारी मांगी गई थी। रकम नहीं मिलने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए कार्यालय...

तीन सब-रजिस्ट्रार दफ्तरों में 3 साल से बिना ठेके चल रही कैंटीनें

पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल कार्यालयों में नहीं हुई बोली; अधिकारियों ने कहा- मामला ध्यान में नहीं था, अब जल्द शुरू करवाएंगे प्रक्रियाराजवीर बक्शी | समर न्यूजलुधियाना लुधियाना के तीन सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों में सरकारी परिसर के भीतर चल रही कैंटीनों के ठेके को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, पूर्वी, पश्चिमी और सेंट्रल...

लुधियाना में प्रसव के बाद महिला ने तोड़ा दम, गुस्साए परिजनों ने शव रखकर अस्पताल के बाहर किया हंगामा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज बेटी के जन्म से घर में गूंजी किलकारियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। थाना डिवीजन नंबर-6 के इलाके में स्थित जीके अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान खुशबू के रूप में हुई है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.