Palwal, 4 January-:खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने रविवार को कैंप कॉलोनी पलवल में नई सरकारी डिस्पेंसरी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला और सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र वशिष्ठ भी मौजूद रहे।
गौरव गौतम ने कहा कि यह डिस्पेंसरी क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है। डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा के साथ-साथ कई प्रकार के टेस्ट निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन कैंप डिस्पेंसरी के संचालन में सहयोग देगी और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लाइब्रेरी भी संचालित कर रही है।खेल राज्य मंत्री ने कहा कि कैंप कॉलोनी में सीवरेज की समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई जल्द शुरू की जाएगी। इसके अलावा, कॉलोनी की 20 सड़कों की मरम्मत के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेजा गया है और बजट आने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई सड़कें और स्ट्रीट लाइट लगाने का काम भी किया जाएगा।गौरव गौतम ने आश्वासन दिया कि कैंप कॉलोनी के लोगों की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और उनकी जीवन-स्तर सुधारने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है।