Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में पत्रकारों के लिए कैशलेस इलाज और पेंशन बढ़ोतरी की मांग, MWB प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

चंडीगढ़ | मीडिया वेल बीइंग एसोसिएशन (रजि.) के उत्तर भारत अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर में भेंट कर पत्रकारों से जुड़ी कई अहम मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में मुख्य रूप से मीडिया की कैशलेस स्वास्थ्य नीति को तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई, जिसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री ने पहले की थी। इस पर मुख्यमंत्री सैनी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नीति को जल्द अमल में लाया जाए।

प्रतिनिधिमंडल ने सुझाव दिया कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर हरियाणा में भी अधिस्वीकृत पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए हर साल 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज की योजना बनाई जाए। राजस्थान सरकार ने हाल ही में ऐसी योजना की शुरुआत “राजस्थान पत्रकार स्वास्थ्य योजना” के नाम से की है।

MWB के अध्यक्ष चंद्र शेखर धरणी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनका संगठन बिना किसी सदस्यता शुल्क के पत्रकारों के लिए 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना और टर्म इंश्योरेंस कवर प्रदान करता है। संगठन की सक्रिय इकाइयाँ पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भी कार्यरत हैं।

अन्य प्रमुख मांगों में शामिल हैं:

  • पत्रकारों की मासिक पेंशन ₹30,000 तक बढ़ाई जाए
  • संगठन को भवन निर्माण के लिए एक कनाल जमीन आवंटित की जाए
  • हरियाणा में पिछले 20 वर्षों से सक्रिय गैर-मान्यता प्राप्त पत्रकारों को भी पेंशन योजना में शामिल किया जाए
  • डिजिटल मीडिया की मान्यता प्रक्रिया को आसान बनाया जाए
  • पत्रकारों के लिए पेंशन की आयु सीमा 60 से घटाकर 58 वर्ष की जाए

संस्था ने यह भी बताया कि कोरोना काल में पत्रकारों की दुर्दशा को देखते हुए इस संगठन की स्थापना की गई थी, और तब से यह संस्था आर्थिक व सामाजिक स्तर पर पत्रकारों का सहयोग करती आ रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.