Facebook-f Youtube X-twitter

नए कानूनों का असर: हरियाणा का कन्विक्शन रेट 86%, CCTNS में नंबर-1

पंचकूला। हरियाणा में पुलिसिंग को तकनीक से जोड़ने के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और तकनीक आधारित जांच प्रणाली के चलते राज्य का कन्विक्शन रेट बढ़कर 86 प्रतिशत तक पहुँच गया है। यह जानकारी हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पंचकूला स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित 68वीं स्टेट एम्पावर्ड कमेटी की उच्चस्तरीय बैठक में दी।

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एससीआरबी, टेलीकॉम, एनआईसी, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट सहित विभिन्न तकनीकी व प्रशासनिक संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य पुलिसिंग से जुड़ी तकनीकी प्रणालियों की प्रगति की समीक्षा करना, चुनौतियों पर चर्चा करना और भविष्य की रणनीति तय करना रहा। इस दौरान CCTNS, ट्रेकिया सिस्टम, ई-साक्ष्य एप, ई-एफआईआर, ई-चालान, डेटा इंटीग्रेशन और विभागीय समन्वय जैसे अहम विषयों पर विस्तार से मंथन किया गया।

डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने तकनीक के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं, लेकिन सिस्टम को और मजबूत बनाने के लिए कमियों की पहचान कर उन्हें समय रहते दूर करना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जिलों व शाखाओं में तकनीकी कार्यों का स्वयं आकलन करें, कर्मचारियों से फीडबैक लें और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि तकनीक तेजी से बदल रही है, ऐसे में पुलिस बल को भी लगातार अपडेट रहना होगा।

डीजीपी ने बताया कि नए आपराधिक कानूनों का सफल क्रियान्वयन पूरी तरह तकनीकी दक्षता पर निर्भर है। हरियाणा इस दिशा में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। पहले जहाँ राज्य का कन्विक्शन रेट लगभग 35 प्रतिशत था, वहीं अब तकनीक आधारित, पारदर्शी और सबूतों पर केंद्रित जांच प्रणाली के चलते यह 86 प्रतिशत तक पहुँच गया है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों का नए कानूनों के प्रति अपडेट रहना और नियमित प्रशिक्षण लेना आवश्यक है।

बैठक में यह भी बताया गया कि CCTNS प्रणाली में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। पिछले 54 महीनों में 40 बार देश में पहला स्थान हासिल करना राज्य की तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। इस माह भी हरियाणा ने CCTNS में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डीजीपी ने बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीमों की सराहना करते हुए पिछड़ रहे जिलों की गहन समीक्षा और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए।

एसपी एससीआरबी नितिका गहलोत ने प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि NAFIS फिंगरप्रिंट सिस्टम से अपराधियों की पहचान पहले से कहीं अधिक तेज हुई है, वहीं ट्रेकिया सिस्टम ने वांछित अपराधियों और बेल जंपर्स को पकड़ने में बड़ी सफलता दिलाई है। CCTNS/ICJS राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा लगातार दो वर्षों से प्रथम स्थान पर है और 33 नागरिक सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर पारदर्शिता बढ़ाई गई है।

बैठक में एडीजीपी शिबास कविराज, एडीजीपी हरदीप दून सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने अपने-अपने विभागों की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर सुझाव रखे। बैठक सकारात्मक निष्कर्षों के साथ संपन्न हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.